रियाद फेस्टिवल पर विवाद! क्राउन प्रिंस सलमान पर क्यों उठे सवाल?

गाजा युद्ध के बीच आयोजित सऊदी के भव्य समारोह का विरोध, जेनिफर लोपेज के प्रदर्शन और काबा जैसी संरचना ने बढ़ाया विवाद

Vyom Tiwari
Published on: 19 Nov 2024 4:30 PM IST
रियाद फेस्टिवल पर विवाद! क्राउन प्रिंस सलमान पर क्यों उठे सवाल?
X
रियाद सीजन 2024 जो की सऊदी अरब का वार्षिक मनोरंजन महोत्सव है, इस साल विवादों से घिरा हुआ है। गाजा में चल रहे युद्ध के बीच इस भव्य आयोजन ने कई लोगों की भावनाओं को आहत किया है। साथ ही, कुछ प्रदर्शनों ने धार्मिक संवेदनाओं को भी छेड़ा है, जिसके कारण क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की आलोचना भी हो रही है।

रियाद सीजन 2024 क्यों रहा विवादों का केंद्र

रियाद सीजन 2024 की शुरुआत 12 अक्टूबर को हुई और यह मार्च 2025 तक चलेगा। यह महोत्सव सऊदी अरब के विजन 2030 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को विविधता प्रदान करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस साल के आयोजन में कई प्रसिद्ध कलाकारों जैसे जेनिफर लोपेज, कैमिला कबेलो और सेलीन डियोन ने कार्यक्रम में शिरकत की। हालांकि, इस महोत्सव की आलोचना कुछ कारणों से हो रही है:
गाजा युद्ध के बीच आयोजन: कई लोगों का मानना है कि जब गाजा और लेबनान में युद्ध चल रहा है, तब इतने बड़े पैमाने पर मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन करवाना ठीक नहीं है। जेनिफर लोपेज के कम कपड़े रहे मुद्दा: लोपेज के कम कपड़ों और नृत्य शैली को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। कुछ लोगों ने तो इसे सऊदी अरब के धार्मिक चरित्र के खिलाफ बताया। काबा जैसी संरचना: एक प्रदर्शन में एक क्यूब आकार की संरचना का इस्तेमाल किया गया, जिसे कुछ लोगों ने काबा, जो की इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से के है, के अपमान के रूप में देखा।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया 

इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। कई यूजर्स ने "गाजा तबाह हो रहा है, रियाद जश्न मना रहा है"  जैसे  हैशटैग का इस्तेमाल करके महोत्सव की कड़ी निंदा की। कुछ लोगों ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की अल-शेख (सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष) पर सीधा निशाना साधा। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने काबा जैसी संरचना के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह वास्तव में छत से जुड़े चार दर्पण थे, जिन पर डिजिटल रूप से प्रोसेस की गई छवियां दिखाई गई थीं। इतने विवादों के बावजूद भी, रियाद सीजन 2024 ने अपने पहले महीने में ही 4 मिलियन से अधिक लोगो को आकर्षित किया है। यह महोत्सव 14 क्षेत्रों में फैला हुआ है और इसमें 11 विश्व चैंपियनशिप और 10 प्रदर्शनियां शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य रियाद को एक वैश्विक मनोरंजन और पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story