RICHEST MP LIST: देश के सबसे अमीर सांसदों की लिस्ट आ गयी है, 5 बड़े नाम जान लीजिए...

Bodhayan Sharma
Published on: 31 March 2024 9:40 AM IST
RICHEST MP LIST: देश के सबसे अमीर सांसदों की लिस्ट आ गयी है, 5 बड़े नाम जान लीजिए...
X
RICHEST MP LIST: दिल्ली। क्या आप जानते हैं लोकसभा चुनाव 2019 के बाद देश का सबसे अमीर सांसद (एमपी) कौन है? हालांकि, साल 2019 में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी ने जीतीं। लेकिन अमीर सांसदों की सूची में किसी भी बीजेपी सांसद का (RICHEST MP LIST) नाम नहीं है। आइए फिर जानें सबसे अमीर सांसदों की सूची में कौन शामिल है। RICHEST MP LIST एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में सांसद बनने वाले टॉप 5 सबसे अमीर नेताओं में कांग्रेस सांसद नकुल नाथ पहले नंबर पर थे। मध्य प्रदेश (एमपी) के छिंदवाड़ा से चुनाव जीतने वाले नकुलनाथ ने 660 करोड़ रुपये (RICHEST MP LIST) की संपत्ति घोषित की। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे हैं।
RICHEST MP LIST
ये भी पढ़ें: LOKSABHA ELECTION2024 MEERUT SEAT: अरुण गोविल की जीत से आएगा राम राज्य? मोदी क्यों करते हैं चुनाव प्रचार मेरठ से शुरू? मेरठ सीट का इतिहास... एच.वसंतकुमार सबसे अमीर सांसदों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस सांसद एच. वसंतकुमार के पास साल 2019 में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। कन्याकुमारी से जीतने वाले वसंतकुमार तमिलनाडु कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और एक बिजनेसमैन हैं।
RICHEST MP LIST
कांग्रेस सांसद डीके सुरेश सबसे अमीर सांसदों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बेंगलुरु (RICHEST MP LIST) ग्रामीण सीट से चुनाव जीता। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार में कहा था कि वह 338 करोड़ रुपये के मालिक हैं। RICHEST MP LIST वाईएसआरसीपी नेता कनुमुरु रघुराम कृष्ण राजा सबसे अमीर सांसदों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके पास कुल 325 करोड़ की संपत्ति है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आंध्र प्रदेश की नरसापुरम सीट जीती।
RICHEST MP LIST
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता जयदेव गल्ला सबसे अमीर सांसदों की सूची में (RICHEST MP LIST) पांचवें स्थान पर हैं। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पास कुल 305 करोड़ की संपत्ति थी। वह देश के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। ये भी पढ़ें: ELECTION KING PADMARAJAN: 238 चुनाव लड़ने और हारने वाला, फिर भी मशहूर पद्मराजन की कहानी...
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story