Republic Day 2025 : अपने घर-परिवार के साथ इस तरह सेलिब्रेट करें, गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को हर भारतीय बड़े ही जोश के साथ मनाता है। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है।

Jyoti Patel
Published on: 26 Jan 2025 9:23 AM IST
Republic Day 2025 : अपने घर-परिवार के साथ इस तरह सेलिब्रेट करें, गणतंत्र दिवस
X
Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को हर भारतीय बड़े ही जोश के साथ मनाता है। गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इसे लेकर हर भारतवासी के मन में जोश और खरोश भरा रहता है। पूरा देश इस दिन देशभक्ति के रंग में सरोबार रहता है। हर जगह तिरंगे झंडे देश कीशान बढ़ाते हुए नजर आते हैं, तो देश भक्ति के नारे मन में जोश भर देते हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ, जिसके बाद हर साल देश के लोकतांत्रिक होने के खास अवसर को जश्न की तरह मनाया जाने लगा। यह भारत की एकता और अखंडता का त्यौहार है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में और दफ्तरों में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में हम आपको आज बताने जा आप अपने घर पर अपने परिवार के साथ कैसे लोकतंत्र के इस त्यौहार का मजा ले सकतें हैं।

घर की करें सजावट

अगर आप इस दिन छुट्टी पर हैं तो, आप ऐसे में अपने घर की सजवाट कर सकतें हैं। इसके लिए आप अपने घर पर तिरंगा लगा सकतें हैं। आप रंगोली बनाकर घर को सजा सकतें हैं। इसके अलावा आप घर सजाने के लिए तीन रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल कर सकतें हैं। अपने आसपास के एरिया में ध्वजारोहण और डांस का छोटा सा एक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकतें हैं। अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर एक जागरूक रैली भी निकाल सकतें हैं।

राष्ट्रगान और ध्वजारोहण

आप इस दिन अपने आस-पड़ोसियों और पूरे परिवार के साथ मिलकर सुबह तिरंगे झंडे को फहराएं और साथ राष्ट्रगान "जन गण मन" गाकर देशभक्ति की भावना को जाहिर करें। लेकिन अगर आप ध्वजारोहण कर रहें हैं, तो इस बात का खास ध्यान रहें की इस दौरान पूरे नियमो का पालन जरूर करें।

परेड और देशभक्ति फिल्मे

ऐसे में आप घर ओर तो नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को टीवी पर देखें। झांकियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता को समझें और बच्चों को झांकियां और परेड के महत्व के बारे में बताएं। इसके अलावा आप देशभक्ति पर आधारित फिल्मे अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर देख सकतें हैं।

खांए अच्छा खाना

भारत में कोई भी त्योहार बिना व्यंजनों और पकवानों के अधूरा है। इसलिए गणतंत्र दिवस के पर भी आप अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाए, आप चाहे तो इस मौके पर आप तिरंगे की थीम को ध्यान में रखकर खाना तैयार कर सकतें हैं। इसके लिए आपको बहुत से रेसिपी इंटरनेट पर आसानी से मिल जायेगी। ये भी पढ़ें : Republic Day Mehndi Designs: गणतंत्र दिवस पर अपने हाथों को सजाएं मेहंदी से, देखें पांच खूबसूरत डिज़ाइन
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story