Rekha Gupta: कौन है रेखा गुप्ता ? जानिए उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे मे

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम ऐलान किया गया। शालीमार बाग़ सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा दिल्ली की कमान संभालेंगी।

Jyoti Patel
Published on: 20 Feb 2025 10:14 AM IST
Rekha Gupta: कौन है रेखा गुप्ता ? जानिए उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे मे
X
Rekha Gupta: हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम ऐलान किया गया। दिल्ली की शालीमार बाग़ सीट से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता अब दिल्ली की कमान संभालेंगी। गुरूवार को रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। बता दें, इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज, और आतिशी दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। बीजेपी की तरफ से रेखा दिल्ली की दूसरी मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता ?

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में कमान सँभालने जा रही रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा राज्य के जींद जिले के नगर जुलाना में 19 जुलाई 1974 को हुआ था। बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली रेखा के दादा एक आढ़तिया थे। लेकिन उनकेपिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर काम करते थे। उनकी मां उर्मिला जिंदल हाउस वाइफ रहीं।

राजनितिक करियर की शुरुआत

रेखा गुप्ता ने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत 1992 से छात्र राजनीति से की। उन्होंने भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की दुनिया में कदम रखा। छात्र राजनीती से पहली बार विधयाक बनने के बाद अब  गुप्ता दिल्ली की सीएम बनने जा रही हैं।

रेखा गुप्ता की निजी जिंदगी

दिल्ली विधानसभा की सीट से विधायकी जीतने वाली रेखा गुप्ता सादगी से जीवन जीती हैं। उनकी सादगी और सहजता के लोग इस कदर कायल हुए की उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया। बता दें, रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता है। आपको बता रेखा परिवार के साथ दिल्ली के नंदगढ़ गांव में रहती हैं। पढाई की बात करें तो, रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली है। रेखा के पति भले ही राजनीति से दूरी रखतें हो, लेकिन वो रेखा को को पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। ये भी पढ़ें : सबकी सहमति से चुनी गई मुख्यमंत्री, ये किसी एक का निर्णय नहीं’, रेखा गुप्ता के पति ने कही बात
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story