Septembar Rule Change: 1 सितंबर से होंगे ये 5 बड़े बदलाव! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर...

Shiwani Singh
Published on: 24 Aug 2024 12:21 PM IST
Septembar Rule Change: 1 सितंबर से होंगे ये 5 बड़े बदलाव! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर...
X
Septembar Rule Change: सितंबर का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसा देखा गया है हर महीने की पहली तारीख से कुछ ना कुछ बदलावा होते रहे हैं। सितंबर महीने की पहली तारीख से भी कुछ नए बदलाव होने जा रहे हैं जो आम लोगों पर असर डाल सकते हैं। इनमें LPG सिलेंडर की कीमतें, आधार अपडेट, महंगाई भत्ता, फर्जी कॉल से राहत और ATF और CNG-PNG के रेट से जुड़े 5 बड़े बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर में होने वाले इन बड़े बदलाव के बारे में...
1. LPG सिलेंडर सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए एलपीजी की कीमतों में बदलाव कर सकती है। ऐसा देखा गया है अक्सर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार सरकार आम आदमी को थोड़ी बहुत राहत दे सकती है। बता दें कि पीछले महीने कर्मर्शियल सिंलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की वृद्धी हुई थी। वहीं जुलाई में इसके दाम में कमी आई थी। 2. आधार अपडेट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर तय की है। इसके बाद लोग आधार से जुड़ी कुछ चीजों को मुफ्त में अपडेट नहीं कर पाएंगे।
3. महंगाई भत्ता
ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले महीने सितंबर में सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकरी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। 4. फर्जी कॉल से राहत 1 सितंबर से फर्जी कॉल-मैजेस से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को ये दिशा-निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगाए। 5. ATF और CNG-PNG के रेट ऑयल मार्केट कंपनियां 1 तारीख से एलपीजी सिंलेंडर के दामों के साथ हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। ऐसे में महीने की शुरुआत में इनके दामों में भी बदलाव देखा जा सकता है।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story