Friday, June 13, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

CR Patil on Congress: राहुल गांधी के राजाओं वाले बयान पर सीआर पाटिल ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की मानसिकता छीनने वाली...

CR Patil on Congress: गुजरात। राहुल गांधी के राजा-महाराजा वाले बयान पर गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यीशी सीआर पाटिल ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। पाटिल ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पता चलता है...
featured-img

CR Patil on Congress: गुजरात। राहुल गांधी के राजा-महाराजा वाले बयान पर गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यीशी सीआर पाटिल ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। पाटिल ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी संकट में है। बता दें कि राहुल गांधी ने एक चुनावी भाषण में कहा था कि राजा-महाराजा दलित, आदिवासियों और गरीबों का शोषण करते थे। राहुल गांधी के इस बयान ने राजनीति में खलबली मचा दी। भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा।

कांग्रेस पर भड़के पाटिल

सीआर पाटिल ने राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में गलत मुद्दा उछाल रही है। इस तरह के बयान का कांग्रेस की मानसिकता को उजाकर करती है। पाटिल (CR Patil on Congress) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सालों से दूसरों की जमीन हड़पने के काम में लगी रही।

प्रियंका गांधी की भी लगाई क्लास

सीआर पाटिल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आदिवासियों को भ्रमित किया है। पाटिल ने राहुल और प्रियंका पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता सिर्फ छीनने की रही है। राजपूत-राजघरानों के अपमान पर कांग्रेस पर भड़के CR पाटिल (CR Patil on Congress) ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। फिलहाल, राहुल के बयान से कई नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: PM Modi in Karnataka: कर्नाटक में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल को नवाबों और सुल्तानों के अत्याचार याद नहीं आते…

ट्रेंडिंग खबरें

Heart Attack: क्यों ज्यादातर हार्ट अटैक होते हैं सुबह? जानिए विशेषज्ञों से

भूलकर भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए ये 2 पेड़, वरना हो जाएंगे बर्बाद

पांडवों ने क्यों बनाया था केदारनाथ मंदिर ? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलने के दौरान आया हार्ट अटैक

Akkare Kottiyoor Temple: केरल के इस मंदिर में त्रिदेव की शक्तियां होती हैं एकत्रित

Ahmedabad Plane Crash: DGCA ने विमानों की सेफ्टी जांच बढ़ाने का निर्देश दिए, ATS अधिकारी को मिला विमान का DVR, अब जल्द सुलझेगी गुत्थी!

'मुझे पता नहीं मैं कैसे जिंदा बच गया..." 242 लोगों में अकेले बचे रमेश विश्वास ने क्या-क्या बताया?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज