RCB Victory Parade: बेंगलुरु में RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ ने लील ली कई लोगों की जिंदगी, जिम्मेदार कौन?

Amit
By Amit
Published on: 4 Jun 2025 6:00 PM IST
RCB Victory Parade: बेंगलुरु में RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ ने लील ली कई लोगों की जिंदगी, जिम्मेदार कौन?
X
RCB Victory Parade Stampede: आईपीएल में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां भगदड़ मचने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। भगदड़ में मारे गए लोगों में महिला भी शामिल हैं।
भगदड़ को लेकर क्या बोले कर्नाटक के डिप्टी सीएम? वहीं, चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड में मची भगदड़ को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है, "मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। अभी सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं...लाखों लोग आए।"
बीजेपी पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का पलटवार भगदड़ जैसी स्थिति पर भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "वे आरोप लगाने के लिए वहां हैं और हम वहां बचाव करने के लिए हैं...हां, मैं अस्पताल जा रहा हूं..."
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसे मची भगदड़? रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग भारी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और जिसके बाद भगदड़ (RCB Victory Parade Stampede) मच गई। विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। खिलाड़ी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे। इसके बाद टीम की खिलाड़ियों को लेकर बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी। भगदड़ के बाद रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना काफी मुश्किल हो गया है।
मातम में बदला RCB का जश्न! इस हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर इस भगदड़ की वजह क्या है? इसके साथ सवाल यह भी है कि आखिर किसने भीड़ पर लाठीचार्ज का आदेश दिया? इस हादसे का जिम्मेदार कौन है? बता दें कि आरसीबी के फैंस अपनी टीम की जीत पर काफी उत्साहित थे। आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में इस जीत को खास बनाने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्नाटक समेत कई शहरों में जीत का जश्न मनाया गया लेकिन, अब इस टीम की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मचने से आरसीबी का जश्न मातम में बदल गया है।
बारिश के बावजूद स्टेडियम के बाहर डटे रहे फैंस बता दें कि, बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश के बावजूद आरसीबी के फैंस भारी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। विक्ट्री परेड में भीड़ बेकाबू हुई और कई लोगों की जान चली गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें: "मैं जा रहा हूँ अब और नहीं संभाल पाऊंगा..."जीत से पल भर पहले डिविलियर्स को इशारा करते हुए क्या बोल गए कोहली? ये भी पढ़ें: कोहली का सपना हुआ सच! RCB ने जीता पहला IPL खिताब, भावुक होकर क्या बोले विराट?
Amit

Amit

Next Story