रतना टाटा की राजकीय सम्मान से आज होगी विदाई, सुबह 10 से 3 बजे तक लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन
Ratan Tata: टाटा संस के करताधर्ता चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा को आज राजकिय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह 10 बजे से 3 बजे से तक लोग उनके पार्थिव शरीर का मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में जाकर अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
Ratan Tata: टाटा संस के करताधर्ता चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतना टाटा को सांस में दिक्कत की वजह से कुछ दिन पहले ही मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्होंने खुद के स्वस्थ्य होने की बात कही थी। वहीं कल बुधवार को उनका निधन हो गया।
वहीं इससे पहले उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए हाई प्रोफाइल लोगों का तांता लगा हुआ है। कुछ देर पहले ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रतन टाटा के कोलाबा स्थित घर पहुंचे और उन्हें अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। https://twitter.com/ANI/status/1844216447062757476
अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह
रतना टाटा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया जा चुका है। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। जहां आज सुबह 10 बजे से 3 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। फिर राजकिय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार में गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
वहीं इससे पहले उनके आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए हाई प्रोफाइल लोगों का तांता लगा हुआ है। कुछ देर पहले ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रतन टाटा के कोलाबा स्थित घर पहुंचे और उन्हें अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। https://twitter.com/ANI/status/1844216447062757476 अंतिम दर्शन की तैयारियां पूरी
उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा जाएगा। जहां सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आम जन जाकर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से मनीन ड्राइव रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।ये भी पढ़ेंः उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन#WATCH | Maharashtra: Visuals from outside the Colaba residence of industrialist Ratan Tata
Ratan Tata passed away at Breach Candy Hospital last night. His mortal remains will be kept at NCPA grounds for the public to pay their last respects before state funeral this evening. pic.twitter.com/ttdqmD8Z9K — ANI (@ANI) October 10, 2024
महाराष्ट्र-झारखंड में एक दिन का राष्ट्रीय शोक
रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन के शोक की घोषणा की है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी। पोस्ट में लिखा गया, '' महाराष्ट्र में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आज कोई भी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम सरकार द्वारा आयोजित नहीं किए जाएंगे। रतन टाटा का अंतिम संस्कार सभी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। https://twitter.com/ANI/status/1844208097977639017 झारखंड सरकार की तरफ से भी एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी '' झारखंड जैसे देश के पिछड़े राज्य को विश्व में पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री रतन टाटा जी के देहावसान पर एक दिवसीय राज्यकीय शोक की घोषणा की जाती है।'' https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1844096113982541944 Next Story


