रतन टाटा पंचतत्व में विलीन, वर्ली श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जनसैलाब
मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयर मैन रतन टाट गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान पर किया गया।
मशहूर उद्योगपति और टाटा संस के चेयर मैन रतन टाटा गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के वर्ली श्मशान पर किया गया। अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे सहित कई राजनेता, उद्योगपति, खेल जगत के खिलाड़ी समेत कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहें। https://twitter.com/ANI/status/1844337070942322874 बता दें कि बुधवार रात को रतन टाटा ने मुंबई के एक अस्पलात में अंतिम सांसे ली। रतना टाटा को सांस में दिक्कत की वजह से कुछ दिन पहले ही मुबंई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्होंने खुद के स्वस्थ्य होने की बात कही थी। लेकिन बुधवार रात वो इस दुनिया को अलविदा कह चले गए। रतन टाटा के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने चहते 'रतन टाटा' की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। रतन टाटा के अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया। जहां आम लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। फिर राजकिय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। https://twitter.com/ANI/status/1844348516124197161
पारसी परंपरा के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार
श्मशान घाट पर मौजूद पुजारी के मुताबिक रतन टाटा का अंतिम संस्कार पारसी परंपरा के अनुसार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद मुंबई स्थित कोलाबा वाले बंगले में दिवंगत रतन टाटा के नाम पर तीन दिनों तक अनुष्ठान किया जाएंगा।
मुकेश और नीता अंबानी अंतिम विदाई देने पहुंचे
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नम आखों से दोनों ने रतन टाटा को अंतिम विदाई दी। https://twitter.com/ANI/status/1844306295123476920 ये भी पढ़ेंः यात्रा के दौरान खुद ही उठाते थे अपना बैग, एयरलाइंस के कर्मचारियों के लिए क्यों खास थे रतन टाटा उद्योगपति रतन टाटा के भाई जिमी नवल टाटा मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वीलचेयर पर आए जिमी टाटा ने नम आंखों में अपने भाई को अंतिम विदाई दी। https://twitter.com/ANI/status/1844321069320241525केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेताओं ने मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।"
अभिनेता आमिर खान और उनके एक्स वाइफ किरण राव रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान आमिर खान ने कहा, ''यह देश के लिए एक दुखद दिन है। रतन टाटा का देश के प्रति योगदान बेमिसाल है। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।''
Next Story


