रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा साथ ओमान में मनाया बर्थडे, फैंस ने कहा जल्दी करो शादी

रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री पर छाई हुई हैं। उन्होंने लगातार तीन बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं।

Jyoti Patel
Published on: 7 April 2025 10:07 AM IST
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा साथ ओमान में मनाया बर्थडे, फैंस ने कहा जल्दी करो शादी
X
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री पर छाई हुई हैं। उन्होंने लगातार तीन बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं। पुष्पा 2: द रूल और छावा ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। हाल ही में उनकी फ़िल्म सिकंदर भी बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बिजी शेड्यूल के बाद, रश्मिका मंदाना अपना 29वाँ जन्मदिन मनाने के लिए ओमान चली गईं। अभिनेत्री ने अपनी ट्रिप की कुछ शानदार फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इनकी फोटोज देखकर अनुमान लगा आ रहें हैं, कि वह विजय देवरकोंडा भी उनके साथ इस ट्रिप पर गए हैं।

फोटोज से जोड़ा लिंक

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)ने अपने बीच वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं। वह भी बीच हॉलिडे का लुत्फ़ उठा रहे हैं। एक तस्वीर में उन्हें घोड़े की सवारी करते भी देखा जा सकता है। प्रशंसकों ने जल्द ही पॉइंट्स को जोड़ना शुरू कर दिया और दोनों सितारों की तस्वीरों की तुलना की, जिससे उन्होंने अनुमान लगाया कि वे एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। फैंस के अनुसार, एक ही सफेद रेत वाला समुद्र तट, ताड़ के पेड़, नीली छतरियां उनकी सीक्रेट हॉलिडे की तरफ इशारा करती हैं।

कमेंट्स की हुई बरसात (Rashmika Mandanna)

उनके फैंस यह जानकर सबसे ज्यादा खुश हैं कि वे साथ हैं। वे रश्मिका और विजय को जल्द से जल्द शादी करते हुए भी देखना चाहते हैं। एक प्रशंसक ने विजय देवरकोंडा की तस्वीर पर टिप्पणी की, "आखिरकार! मैं बहुत परेशान था कि आप @rashmika_mandanna के जन्मदिन पर उनके साथ नहीं थे। अल्लाह आप दोनों को आशीर्वाद दे। आप दोनों को शादी करते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं सबसे ज्यादा खुश होऊंगा!" एक अन्य ने लिखा, "बस मेरी तरफ से आपके बगल वाली लड़की को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।" कुछ ने उन्हें अब तक की सबसे अच्छी जोड़ी भी कहा
काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना अभी कई फिल्मो में काम कर रही हैं। वह अगली बार थामा, द गर्लफ्रेंड और कुबेर जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा किंगडम नामक फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये भी पढ़ें : जानिए क्यों इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच समय रैना ने टोनी कक्कड़ को दिया धन्यवाद ?
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story