Ranveer Singh : रणवीर ने पिता बनने के बाद पहली बार कही ये बात, कहा काश मेरे पास शब्द होते

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह में अपनी शानदार एक्टिंग से अपनी धाक जमाई है। इसके अलावा रणवीर मस्ती करने के लिए भी काफी फेमस है।

Jyoti Patel
Published on: 17 Nov 2024 1:45 PM IST
Ranveer Singh : रणवीर ने पिता बनने के बाद पहली बार कही ये बात, कहा काश मेरे पास शब्द होते
X
Ranveer Singh : बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह में अपनी शानदार एक्टिंग से अपनी धाक जमाई है। इसके अलावा रणवीर मस्ती करने के लिए भी काफी फेमस है। वे जहाँ भी जाते हैं, उस महफ़िल में जान डाल देते हैं। रणवीर के इस मनमौजी अंदाज को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में रणवीर एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में रणवीर ने पहली बार अपने पिता बनाने की ख़ुशी जाहिर की और इस बारे में खुलकर बातें की। आपको बता दें, रणवीर-और दीपिका दो महीने पहले एक बेटी की पेरेंट्स बने हैं। इस इवेंट में रणवीर ने बताया कि उन्हें पिता बनने के बाद कैसा लग रहा है।

कर रहा हूँ डैडी ड्यूटी

रणवीर और दीपिका के घर में सितंबर में बेटी का जन्म हुआ था। अब इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की है,हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने बताया है कि पिता बनने के बाद कैसा लग रहा है। रणवीर सिंह ने कहा, 'मैं लंबे समय से डैडी ड्यूटी कर रहा हूं और बहुत ज्यादा खुशी का अनुभव कर रहा हूं। काश मेरे पास शब्द होते तो मैं बयां कर पाता है कि मुझे कितनी खुशी मिल रही है। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, लेकिन मेरे पास शब्द नहीं है जो मेरी इस खुशी व्यक्त कर सकें.' रणवीर सिंह ने आगे कहा, 'दुख होता है तो किसी से शेयर कर तो खत्म हो जाता है। अगर आप खुश होते हैं और किसी के साथ इसे शेयर करते हैं कि तो खुशी दोगुनी हो जाती है, ये बिल्कुल जादू जैसा है।

2018 में हुई थी दीप-वीर की शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। ये कपल शादी के 6 साल बाद 2024 में बेटी दुआ का पेरेंट्स बना है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। अगर काम की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिवाली के मौके पर इस कपल ने अपनी बेटी ,कि पहली झलक इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर कि, जिसमे उंन्होने उसका नाम भी रिवील किया। हालंकि इनके फैंस दुआ कि एक झलक पाने के लिए काफी बेताब है। ये भी पढ़ें : Big Boss 18 : सलमान खान ने लगाई अशनीर ग्रोवर की क्लास, नेटिजन ने कहा भाईजान के सामने बदल गई टोन
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story