Ramotsav: जानिए प्राण प्रतिष्ठा में किस-किस राज्य से क्या-क्या आया उपहार

Juhi Jha
Published on: 21 Jan 2024 6:45 PM IST
Ramotsav: जानिए प्राण प्रतिष्ठा में किस-किस राज्य से क्या-क्या आया उपहार
X
राजस्थान डिजिटल डेस्क। Ramotsav: अयोध्या में राम मंदिर (Ramotsav) में प्राण प्रतिष्ठा में अब सिर्फ कुछ घंटों का ही समय बाकी है। ऐसे में समारोह से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां हो चुकी है। राम मंदिर सहित अयोध्या नगरी को फूलों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। वहीं दूसरी तरफ समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों को अयोध्या आने का सिलसिला जारी है। कई राज्यों से राम मंदिर के लिए दान किए गए है और कई जगहों से प्रसाद और कई सामग्री अयोध्या पहुंचाई जा रही है।
हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने सौपें उपहार :-
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर के यजमान अनिल मिश्रा को कश्मीर, अफगानिस्तान और तमिलनाडु से मिले राम मंदिर के लिए उपहार सौंपे। राम मंदिर के लिए कश्मीर से जैविक रूप से उत्पादित 2 किलो शुद्ध केसर , तमिलनाडु से रेशम निर्माताओं ने श्री राम मंदिर का चित्रण की गई रेशम की चादर और अफगानिस्तान से काबुल नदी का जल श्री राम के अभिषेक के लिए भेजा गया है। अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कश्मीर में उनसे मिलने के लिए मुस्लिम भाई और बहन आए थे। उन्होंने राम मंदिर पर बनने काफी खुशी जताई और कहा कि भले ही आज हम अलग अलग धर्मो को मानते है लेकिन हमारे पूर्वज एक ही है।
आइए जानते है किस किस राज्य से क्या आया उपहार :- 
1.हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अयोध्या के राम मंदिर पर चढ़ाने के लिए 1265 किलोग्राम का लड्डू तैयार किया है। आज रेफ्रिजरेटेड ग्लास बॉक्स द्वारा 1265 किलोग्राम वजनी लड्डू को अयोध्या लाया गया।
2.सूरत के एक हीरा व्यापारी ने 5 हजार अमेरिकी हीरे और 2 किलोग्राम चांदी के उपयोग से राम मंदिर के थीम पर एक हार बनाया है। इस हार को 40 कारीगरों द्वारा 35 दिनों में तैयार किया गय है और यह हार राम मंदिर के ट्रस्ट को उपहार में दिया गया है। 3.श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की ओर से 1,51,000 लड्डू के डिब्बे, 2000 कबंल और 1,00,000 रामनामी पटके भेट किए है।
4.कन्नौज से विशेष इत्र भेजा गया है। साथ ही अमरावती से 500 किलोग्राम कुमकुम की पत्तियां, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से 4.31 करोड़ बार भगवान राम लिखे हुए पत्र और भोपाल के फूल शामिल है। 5.नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर ने राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन भक्तों के लिए 7,000 किलोग्राम राम हलवा तैयार करेंगे। 6.रामलला के ससुराल नेपाल के जनकपुर से 3 हजार से अधिक उपहार अयोध्या भेजे गए है। इसमें आभूषण और कपड़ों शामिल है जो 30 वाहनों के जरिए अयोध्या लाया गया। 7.गुजरात के वडोदरा में 108 फुट लंबी अगरबत्ती तैयार की गई। जिसे बनाने में करीबन 6 महीने का समय लगा। इस अगरबत्ती का वजन 3,610 किलोग्राम है और यह लगभग 3.5 फुट चौड़ी है।
Ramotsav
8.अलीगढ़ के सत्य प्रकाश शर्मा ने 10 फुट ऊंचाईए 4.6 फुट चौड़ाई और 9.5 इंच मोटाई वाला 400 किलोग्राम वजन का ताला और चाबी राम मंदिर को उपहार में दिया है। 9.एटा के जलेसर में अष्टधातु से बना 2,100 किलोग्राम वजन का घंटा तैयार कर उपहार में दिया गया है। 10.अनिल कुमार साहू ने 75 सेमी व्यास वाली घंड़ी मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उपहार में दी है। उन्होंने यह घड़ी पहली बार 2018 में बनाई थी। यह घड़ी एक ही समय पर आठ देशों का समय बताती है। अनिल ने बताया कि यह घड़ी भारत, टोक्यो, मॉस्को, दुबई, बीजिंग, सिंगापुर, वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क और मेक्सिको सिटी का समय दिखाती है। 11. वडोदरा के अरविंदभाई मंगलभाई पटेल ने 1100 किलोग्राम का विशाल दीपक तैयार किया है जो 9.25 फुट ऊंचा और 8 फुट चौड़ा है। यह दीप पटेल भाईयों ने सोना, चांदी, तांबा, जस्ता और लोहा से मिलाकर बनाया है। 12. श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी अशोक वाटिक से एक विशेष उपहार मंदिर को दिया। प्रतिनिधिमंडल द्वारा महाकाव्य रामायण में वर्णित अशोक वाटिका से एक शिला उपहार में दी गई है।
यह भी पढ़े: Maa Janki Mandir: यहां मिलता है अखंड सौभाग्य देने वाला सिंदुर, हुआ था श्रीराम का विवाह
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनलइंटरनेशनलइलेक्शनबिजनेसस्पोर्ट्सएंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों परहमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story