RamNavami Utsav 2024 :  रामनवमी पर ऐतिहासिक उल्लास...सूर्यदेव ने किया श्रीराम के मस्तक पर तिलक, जानें पूजा का मुहूर्त

Vivek Chaturvedi
Published on: 17 April 2024 8:57 AM IST
RamNavami Utsav 2024 :  रामनवमी पर ऐतिहासिक उल्लास...सूर्यदेव ने किया श्रीराम के मस्तक पर तिलक, जानें पूजा का मुहूर्त
X
RamNavami Utsav 2024  Ayodhya : जयपुर। रामनवमी पर इस बार पूरे देश में ऐतिहासिक उल्लास नजर आ रहा है, क्योंकि 500 साल बाद भगवान राम श्रीराम जन्मभूमि स्थित भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस मौके पर अयोध्या में कुलदेवता सूर्य अपनी किरणों से प्रभु श्रीराम का तिलक करते नजर आए, तो और भी कई खास कार्यक्रमों का आयोजन अवध में हो रहा है। इस रामनवमी पर अवध ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में खास उत्सव का आयोजन हो रहा है।
कुलदेव सूर्य ने किया श्रीराम के मस्तक पर तिलक
रामनवमी का सबसे ऐतिहासिक कार्यक्रम अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि में देखने को मिल रहा है। यहां 500 साल बाद प्रभु श्रीराम की शुभ मुहूर्त में राजोपचार पूजा शुरू हुई, तो दोपहर ठीक 12 बजकर 16 मिनट पर प्रभुश्रीराम की प्रतिमा का सूर्यतिलक हुआ। इस दौरान 4 मिनट तक सूर्य की किरणें प्रभु श्रीराम के मस्तक पर आभा बिखेरती नजर आईं। इस खास पल को देखने के लिए अयोध्या में लाखों रामभक्त पहुंचे और भए प्रकट कृपाला चौपाई के साथ प्रभु श्रीराम के प्राकट्य का उत्सव मनाया। https://twitter.com/Rajasthanfirst_/status/1780494896522293671 यह भी पढ़ें : 
Weather Update: राजस्थान में मतदान के दिन 12 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट,जानें देशभर में मौसम का हाल
106 व्यंजनों का भोग, रात 11 बजे तक दर्शन
खास मौकों पर आराध्य देव को छप्पन भोग लगाने की परंपरा रही है, लेकिन अयोध्या में प्रभु श्रीराम को इससे भी बढ़कर सोने-चांदी के बर्तनों में 106 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। भगवान राम के जन्मोत्सव के बाद वेदपाठ होगा। श्रीरामलला की जन्मभूमि में इस खास उत्सव को देखने लाखों लोग पहुंच रहे हैं, इसलिए आज रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें : 
Kundalpur जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में पदारोहण अनुष्ठान आयोजित, डॉ मोहन भागवत ने मुनि श्री समय सागर से लिया आशीर्वाद
11.50 से 12.21 बजे तक पूजन का मुहूर्त
रामनवमी पर इस बार श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे देश में ऐतिहासिक उल्लास दिख रहा है। राजस्थान में कई जगह प्रभुश्रीराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। डूंगरपुर में प्रभुश्रीराम के स्वागत में 6 किलोमीटर लंबी रंगोली बनाई गई है।पश्चिम बंगाल में 5000 शोभायात्राएं निकाले जाने की बात कही जा रही है। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी रामनवमी पर कई खास कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। वहीं श्रीरामनवमी पर पूजन के मुहूर्त की बात करें तो आज रामनवमी दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। जबकि पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। यह भी पढ़ें : MLA Zuber Khan Misbehave: प्रियंका के रोड शो में जुबेर खान से हुई धक्का-मुक्की ने क्यों बढ़ा दी कांग्रेस की टेंशन?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story