Ramnani Tribe : पूरे शरीर पर बस श्री राम का नाम, जानिए भारत के इस आदिवासी समाज की अनोखी भक्ति के बारे में...

Ekantar Gupta
Published on: 4 Jan 2024 9:59 AM IST
Ramnani Tribe : पूरे शरीर पर बस श्री राम का नाम, जानिए भारत के इस आदिवासी समाज की अनोखी भक्ति के बारे में...
X
Ramnani Tribe : त्रेतायुग हो या फिर कलयुग भगवान श्री राम की भक्त अलग-अलग तरह से भक्ति दिखाते है। लगभग 550 सालों के बाद भगवान श्री राम एक बार फिर अयोध्या में बने विशाल मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। इस समय हर तरफ बस जय श्री राम ही गूंज रहा है। इसी बीच एक जनजाति की चर्चा हर तरफ हो रही है। यह एक ऐसी जनजाति है जिनकी ऐसी भक्ति देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।
पूरे शऱीर पर है श्री राम का नाम
रामनानी जनजाति
(Ramnani Tribe)
के लोगों के सिर्फ हाथ पैर में ही नहीं बल्कि पूरे शऱीर पर श्री राम का नाम गुदा रहता है। जहां एक तरफ हम अपने चाहने वाले या अपने परिवार वालों का नाम का टैटू कराते है, वहीं दूसरी तरफ रामनानी जाति के लोग अपने पूरे शऱीर में श्री राम के नाम का टैटू बनाकर अपना पूरा शरीर भगवान श्री राम के नाम कर देते है। How the Ramnamis of Chhattisgarh Protest Against Caste Discrimination With Body Tattoos
परशुराम को जाता है श्रेय
कहा जाता है कि इस जनजाति के लोगों ने 1890 के दशक में शऱीर पर राम का नाम लिखवाना शुरू किया था। इस जनजाति की स्थापना का श्रेय परशुराम को जाता है। इस जनजाति के लोग भगवान श्री राम के लिए अटूट श्रद्धा रखते है। माना जाता है कि भारत में रामनामी जनजाति के करीब 1 लाख लोग रहते हैं।
छत्तीसगढ़ में महानदी के किनारे बसे है रामनामी
इसका कोई आधिकारिक डेटा तो नहीं है लेकिन यह छत्तीसगढ़ में महानदी के किनारे बसे हैं। इसके अलावा रामनामी जनजाति के कुछ लोग ओडिशा और महाराष्ट्र में भी हैं।
कपड़े भी श्री राम के नाम का
अगर इस जनजाति (Ramnani Tribe)  के बारे में बात करें तो यह जनजाति ऐसे कपड़े पहनती है, जिसमे श्री राम का नाम लिखा होता है। मतलब अक्सर यह जनजाति ऐसे शॉल और कपड़े पहनती है जिसमें भगवान श्री राम का नाम लिखा होता है।
यह भी पढ़ें - Rameswaram Ayodhya Ramotsav Yatra : रामेश्वरम से अयोध्या तक निकलेगी शोभायात्रा, पूरे देश में गूंजेगा जय श्री राम…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Ekantar Gupta

Ekantar Gupta

Next Story