Ram Temple Consecration: Ayodhya को लेकर सर्च में आयी 1800 प्रतिशत की उछाल, MakeMy Trip ने किया दावा

Preeti Mishra
Published on: 13 Jan 2024 2:17 PM IST
Ram Temple Consecration: Ayodhya को लेकर सर्च में आयी 1800 प्रतिशत की उछाल, MakeMy Trip ने किया दावा
X
Ram Temple Consecration: प्रभु राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में इसी महीने की 22 तारीख को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 22 जनवरी को राम लल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर लगभग 10000 गणमान्य व्यक्तियों के अलावा लाखों लोगों के पंहुचने की उम्मीद की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर के तमाम राजनेताओं, धर्म गुरुओं और गणमान्य व्यक्तियों सहित विशिष्ट अतिथियों को निमंत्रण भेजे गए हैं। कुल मिलाकर वर्तमान में अयोध्या वर्ल्ड का हॉटेस्ट प्लेस बन चुका है। अब इसी बात की पुष्टि ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप (Online Travel Company MakeMy Trip) ने भी की है।
मेकमाईट्रिप ने अयोध्या को लेकर किया दावा (MakeMyTrip claim regarding Ayodhya)
ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी के अनुसार भारत में आध्यात्मिक पर्यटन में रुचि में भारी वृद्धि देखी जा रही है। कंपनी ने कुछ डेटा भी साझा किया है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों में हमारे प्लेटफॉर्म पर आध्यात्मिक स्थलों की खोज में 97% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि अयोध्या की खोज में 1806% की वृद्धि हुई है। कंपनी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की घोषणा के बाद से भारत से अयोध्या के लिए ऑन-प्लेटफ़ॉर्म खोजों में 1806% की वृद्धि हुई है।
वर्ल्ड लेवल पर अयोध्या को लेकर दिलचस्पी बढ़ी (Interest in Ayodhya increased at world level)
कंपनी ने दावा किया है कि अयोध्या को लेकर दिलचस्पी न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में बढ़ी है। विश्व भर से लोग ऑनलाइन अयोध्या के बारे में खोज कर जानना छह रहे हैं। MakeMy Trip के अनुसार अधिकतम खोज योगदान पांच देशों और क्षेत्रों से आ रहा है। इनमें अमेरिका (22.5%), खाड़ी क्षेत्र (22.2%), कनाडा (9.3%), नेपाल (6.6%) और ऑस्ट्रेलिया (6.1%) शामिल हैं। खोज डेटा 1 जनवरी से 12 जनवरी तक एकत्र किया गया है।
इन धार्मिक स्थानों को सबसे ज्यादा किया गया सर्च (Religious places were most searched on MakeMy Trip platform)
मेकमाईट्रिप ने शीर्ष 10 तीर्थयात्रा और आध्यात्मिक स्थलों को भी सूचीबद्ध किया है जिनकी खोज में वृद्धि देखी गई है। डेटा कैलेंडर वर्ष 2021 में खोजों की तुलना कैलेंडर वर्ष 2023 से करता है। अयोध्या (585%) उज्जैन (359%) बद्रीनाथ (343%) अमरनाथ (329%) केदारनाथ (322%) मथुरा (223%) द्वारकाधीश (193%) शिरडी (181%) हरिद्वार (117%) बोधगया (114%)
बीते दिनों लक्षद्वीप के लिए सर्च में वृद्धि का किया था दावा (Increase in searches for Lakshadweep)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लक्षद्वीप की यात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद और #BoycottMaldives ट्रेंड के बीच MakeMy Trip के प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप की खोज में 3400 प्रतिशत की भारी वृद्धि देखि गयी थी। मेकमाईट्रिप के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के बाद से लक्षद्वीप के लिए ऑन-प्लेटफ़ॉर्म खोजों में 3400% की वृद्धि देखी है। भारतीय समुद्र तटों में इस रुचि ने हमें भारतीय यात्रियों को देश के आश्चर्यजनक समुद्र तटों का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऑफ़र और छूट के साथ मंच पर 'भारत के समुद्र तट' अभियान शुरू करने के लिए प्रेरित किया है।
यह भी पढ़ें: Yoga For Belly Fat: बढे हुए पेट से हैं परेशान तो जीवन में शामिल करें ये 8 असरदार योगासन
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story