Ram Mandir : हर रामनवमी को रामलला के माथे पर स्वयं सूर्यदेव लगाएंगे तिलक, जानें कैसे

Juhi Jha
Published on: 23 Jan 2024 12:03 PM IST
Ram Mandir : हर रामनवमी को रामलला के माथे पर स्वयं सूर्यदेव लगाएंगे तिलक, जानें कैसे
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ram Mandir : कल सोमवार यानी 22 जनवरी को अयोध्या (Ram Mandir ) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। रामलला अपने नए मंदिर में विराजमान हो गए है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के वरिष्ठ राजनेताओं और अभिनेतओं के मौजूदगी में पूरा हुआ। कार्यक्रम के दौरान ही केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर से जुड़ी एक खास बात बताई जिसे सुन हर कोई आश्चर्य कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर की एक अलग विशेषता यह है कि हर रामनवमी को स्वयं सूर्यदेव रामलला के माथे पर तिलक करेंगे।
Ram Mandir
स्वयं सूर्य लगाएंगे तिलक
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बातचीत के दौरान बताया कि जब राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा था तब इस खास बात ध्यान रखा जा रहा था कि हर साल रामनवमी के दिन दोपहर में 12 बजकर 06 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला की मूर्ति की माथे पर पड़े। इसे आधिकारिक तौर पर सूर्य तिलक मैकेनिज्म कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामनवमी हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्च अप्रैल में आने वाले नवरात्री के नौवें दिन मनाई जाती है। वहीं श्रीराम को भगवान विष्णु का 7वां अवतार भी माना जाता है।
Ram Mandir
वैज्ञानिकों की ली गई सहायता बता दें कि राम मंदिर की डिजाइन, सूर्य तिलक सिस्टम की डिजाइन, मंदिर की नींव के डिजाइन की जांच और संरचनात्मक स्वास्थ्य निगरानी का कार्य रूड़की के केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक मैकेनिज्म को इस तरह तैयार किया है कि हर साल राम नवमी के दिन दोपहर में 12 बजकर 06 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला की माथे पर पड़ेगी।
Ram Mandir
इसकी व्यवस्था के लिए एक गिरयाबॅक्स, लेंस और रिफ्लेक्टिव मिरर की सहायता से राम मंदिर के तीसरी मंजिल से सूर्य की किरणों को श्रीराम की मूर्ति तक लाया जाएगा। इसमें सूर्य के पथ को बदलने के सिद्धांत का प्रयोग किया गया है। तो वहीं सूर्य के पथ को लेकर बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स से तकनीकी मदद ली गई है। यह भी पढे़ं – BAPS संस्था के सभी मंदिरों में मनाया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story