Ram Mandir in Ayodhya : नवनिर्मित राम मंदिर में मनेगा पहला जन्मोत्सव, जानिए कैसे रहेगी दर्शन व्यवस्था

Chandramauli
Published on: 15 April 2024 3:29 PM IST
Ram Mandir in Ayodhya : नवनिर्मित राम मंदिर में मनेगा पहला जन्मोत्सव, जानिए कैसे रहेगी दर्शन व्यवस्था
X
Ram Mandir in Ayodhya :अयोध्या। भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को राम नवमी के दिन रामलला का पहला जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने का अनुमान है। इसी को ध्यान में रखकर रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया है। ये बदलाव दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने के लिए किया गया है।
सात कतार में अधिक समय तक होंगे दर्शन
ट्रस्ट ने दर्शकों की कतार चार से बढ़ा कर सात करने का निर्णय लिया है। इसका काम शुरू भी कर दिया है। वहीं रामलला की दर्शन अवधि में भी अधिकतम वृद्धि की गई है। यह भी पढ़ें:  Dharma Bhakti : खाटूश्यामजी जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़े, जानिए कब बंद रहेंगे मंदिर के पट
सेवा पूजा के साक्षी बनेंगे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के साथ उनकी सेवा-पूजा का साक्षी बनने का सौभाग्य भी मिलेगा। बुधवार को रामलला का पट अल सुबह तीन बजे मंगला आरती के साथ खुल जाएगा। तीन घंटे तक पूजा की तैयारी, दैनिक आराधन, महाभिषेक और श्रृंगार किया जाएगा। छह बजे शृंगार आरती के साथ रामलला का दर्शन आरंभ होगा।
अभिषेक के दौरान भी होंगे दर्शन
ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार नौ बजे बालभोग के बाद दर्शन का क्रम 11:30 बजे तक अनवरत चलता रहेगा। इस बीच रामलला सहित चारों भाइयों के विग्रह का अभिषेक किया जाएगा, अभिषेक के दौरान भी दर्शन नहीं बाधित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Ram Mandir In Ayodhya: अयोध्या में भगवान राम जल्दी उठेंगे, जानिए क्या है नया शेड्यूल, कब होगा सूर्य किरण अभिषेक ?
12 बजे प्राकट्य आरती से पूर्व होंगे पट बंद
मध्याह्न 12 बजे प्राकट्य आरती के आधा घंटा पूर्व श्रृंगार के लिए पट बंद होगा, लेकिन प्राकट्य आरती के साथ दर्शन का क्रम पुनः शुरू हो जाएगा। रात्रि 11 बजे शयन आरती के पूर्व तक रामलला को बालभोग अर्पण एवं संध्या आरती भी नित्य के क्रम में संयोजित होगी, किंतु दर्शन लगातार जारी रहेंगे और रात को 11 बजे तक रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिलेगा।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story