Rakul Preet Singh Video: रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन हुए शुरू, सामने आया ढोल नाइट का वीडियो

Anjali Soni
Published on: 16 Feb 2024 12:15 PM IST
Rakul Preet Singh Video: रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन हुए शुरू, सामने आया ढोल नाइट का वीडियो
X
Rakul Preet Singh Video: बॉलीवुड के नए कपल रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी कुछ ही दिनों में होने वाले हैं। ऐसे में अभी कपल काफी ज्यादा चर्चा में हैं, दोनों शादी करने के लिए तैयार है। दोनों ने ये फैसला एक दूसरे को डेट करने के बाद लिया है, अब सिर्फ एक हफ्ते बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान भगनानी के घर कल ढोल नाइट रखी गई थी। रकुल प्रीत को स्पॉट किया गया है।
ढ़ोल फंक्शन के लिए स्पॉट हुई रकुल
शादी से पहले एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गाड़ी में बैठी हुई है। साथ में उनके परिवार लोग भी उनके साथ थे, उन्हें भगनानी की हाउस में जाते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक ऑउटफिट पहना है। साथ में उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी है, इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके बाद अब फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो चुके हैं, सभी उनको ब्राइड लुक में देखना चाहते हैं।
इस कारण कपल नहीं जाएंगे हनीमून रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपना हनीमून कैंसिल कर दिया है, इसका कारण है उनका काम। ऐसा इसलिए क्यूंकि शादी के तुरंत बाद वह फिर से काम करना शुरू कर देंगे। अभी शादी की डेस्टिनेशन भी सामने नहीं आई है अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है। इससे पहले शादी कार्ड वायरल हुआ था जिसमें यह पता चला है कि दोनों गोवा के बीच जाकर शादी करेंगे।
सबसे अलग अंदाज में होगी कपल शादी
बता दें कि यह कपल भारत में ही शादी करेंगे जिसमें यह पता चला गोवा में इको फ्रेंडली शादी करेंगे। शादी के फंक्शन 19 फरवरी से शुरू होगा और 21 फरवरी तक चलेंगे। शादी का कार्ड भी केवल डिजिटल है, शादी की थीम इको फ्रेंडली रखी गई है। शादी में किसी भी तरह की कोई भी आतिशबाजी नहीं होगी।
यह भी पढ़े: Anjali Arora Hot Pic: अंजलि अरोड़ा ने अपनी बोल्डनेस से बनाया फैंस को दीवाना, ‘कच्चा बादाम गर्ल’ ने किया ऐसा फोटोशूट
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story