राखी सावंत को सताई सीमा हैदर की चिंता, भारत सरकार से की ये गुजारिश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है

Jyoti Patel
Published on: 26 April 2025 12:00 PM IST
राखी सावंत को सताई सीमा हैदर की चिंता, भारत सरकार से की ये गुजारिश
X
Rakhi Sawant: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं। सिंधु जल संधि को रद्द करने के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है क्योंकि 27 अप्रैल तक उनके वीजा रद्द कर दिए जाएंगे। भारत सरकार ने सार्क वीजा छूट सेवा को रद्द कर दिया है और सभी पाकिस्तानी नागरिकों से देश छोड़ने की मांग की है। सीमा हैदर भी ऐसी ही एक महिला है। वह 2023 में अवैध रूप से सीमा पार करके यूपी में सचिन नाम के एक व्यक्ति से शादी करने आई थी। अब राखी सावंत ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि सीमा हैदर को वापस न भेजा जाए क्योंकि वह 'हिंदुस्तान की बहू' है।

राखी सावंत ने की गुजारिश

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सीमा हैदर को वापस नहीं भेजा जाना चाहिए क्योंकि उनका परिवार भारत में है। उन्होंने बताया कि सीमा और सचिन की एक बेटी है जिसका नाम भारती मीना है। राखी सावंत का मानना ​​है कि एक भारतीय नागरिक की पत्नी और मां होने के नाते सीमा हैदर का देश छोड़ना अन्याय होगा। वीडियो में उन्होंने कहा, दोस्तों सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए क्योंकि वो हिंदुस्तान की बहू है और दोस्तों सचिन की बीवी है। उसके बच्चे की माँ है. हिंदुस्तान को सीमा हैदर को पाकिस्तान नई भेजना चाहिए। वो सचिन से प्यार करती है और हिंदुस्तानी हो चुकी है क्योंकि वो सचिन के बच्चे की माँ बन चुकी है। तो ऐसी किसी औरत पर कोई नया करना चाहिए। माँ नई बनी होती तो आप उसको भेज सकते थे। आप सीमा हैदर के साथ गलत चीज़ नहीं कर सकतीं। गलत व्यहार नइ कर सकत। औरत की इज्जत करे.
राखी सावंत ने आगे कहा कि अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने आतंकी हमलों पर टिप्पणी की और कहा कि इसके पीछे का मास्टरमाइंड कोई नहीं जानता, लेकिन सीमा के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने सीमा हैदर का समर्थन करते हुए कहा कि अब वह हिंदू हैं क्योंकि उन्होंने सचिन से शादी कर ली है।

सीमा को मिल सकती है भारत में रहने की अनुमति (Rakhi Sawant)

सीमा हैदर के वकील को उम्मीद है कि उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके वकील एपी सिंह ने उल्लेख किया कि वह अब पाकिस्तान की नागरिक नहीं हैं क्योंकि उनकी नागरिकता अब भारतीय पति से जुड़ी हुई है। 2023 में सीमा हैदर नेपाल के रास्ते सीमा पार करके भारत आई और सचिन हैदर से शादी कर ली। बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन गेम PUBG के ज़रिए उनकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह नेपाल चली गई और 13 मई, 2023 को यमुना एक्सप्रेसवे के ज़रिए भारत में दाखिल हुई। इस जोड़े ने शादी कर ली और अब उनका एक बच्चा भी है। वे अब रबूपुरा में रहते हैं।
ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story