रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाक को चेतावनी, कहा- पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल बदल देंगे

Surya Soni
Published on: 2 Oct 2025 12:55 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाक को चेतावनी, कहा- पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल बदल देंगे
X
Rajnath Singh News: पाकिस्तान को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अच्छा सबक सिखाया था। उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय सेना का भय देखने को मिला। अब एक बार फिर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ''अगर पाकिस्तान की तरफ से सर क्रीक क्षेत्र में कोई दुस्साहस किया गया तो इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के अवसर पर गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल बदल देंगे: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। गुजरात के कच्छ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रतीय सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ''भारत ने सीमा विवाद को सुलझाने की कोशिश की पर पाकिस्तान की नीयत ठीक नहीं है। यदि पाकिस्तान ने सर क्रीक में कोई दुस्साहस किया तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।''

सीमा विवाद को हवा दी जा रही है: रक्षा मंत्री

गुजरात के कच्छ में जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि "आजादी के 78 साल बाद भी सर क्रीक इलाके में सीमा विवाद को हवा दी जा रही है। भारत ने बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कई कोशिशें की हैं, लेकिन पाकिस्तान की नीयत में खोट है, उसकी नीयत साफ नहीं है। जिस तरह से पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में सर क्रीक से सटे इलाकों में अपने सैन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार किया है, उससे उसकी नीयत का पता चलता है।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, शस्त्रों के प्रति समर्पण आसुरी शक्तियों पर दैवी शक्ति की विजय की महानता को दर्शाता है। इसलिए जब हम शस्त्रों की पूजा करते हैं, तो हम इस शक्ति का उपयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए करने का संकल्प भी लेते हैं। भगवान राम ने अपने जीवन में इसी संकल्प का परिचय दिया। जब उन्होंने रावण के विरुद्ध युद्ध किया, तो उनके लिए वह युद्ध केवल विजय का साधन नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना का साधन था।
ये भी पढ़ें:
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि Dussehra 2025: कल है दशहरा, प्रदोष काल में होगा रावण दहन, जानें समय
Surya Soni

Surya Soni

Next Story