Filmmaker Rajkumar Santoshi News: घायल फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Filmmaker Rajkumar Santoshi News: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर (Filmmaker Rajkumar Santoshi News) राजकुमार संतोषी की मुश्किलें बढ़ गई है। डायरेक्टर को चेक बाउंस के मामले में जामनगर कोर्ट द्वारा बड़ा झटका मिला है। जामनगर कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले पर शनिवार को फैसला सुनाते हुए 2 साल की सजा सुनाई है और 2 करोड़ रूपये की जुर्माना लगाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार संतोषी ने जामनगर में एक बिजनेसमैन से 1 करोड़ रूपए लिए थे। इसी पैसों को ना चुका पाने के बाद यह मामला शुरू हुआ था। आइए जानते है आखिर क्या है इस केस जुड़ा पूरा मामला:-
राजकुमार संतोषी ने जामनगर के ही एक बिजनेसमैन अशोकलाल से 1 करोड़ रूपए उधार के तौर पर लिए थे। लेकिन उन्होंने यह पैसे अशोकलाल को वापिस नहीं किए। इसी मामले को लेकर अशोकलाल ने जामनगर कोर्ट में संतोषी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर अदालत ने अशोकलाल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राजकुमार संतोषी को 2 साल की सजा और दोगुने पैसे यानी 2 करोड़ रूपए लौटाने की सजा सुनाई है।
कुछ समय बाद उन्होंने जामनगर कोर्ट में राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक 18 सुनवाई हो चुकी है। जिसमें संतोषी एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे। शुरूआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर चेक बाउंस के लिए पीड़ित को 15 हजार रूपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने राजकुमार संतोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 2 साल की सजा और 2 करोड़ रूपए अशोकलाल को चुकाने फैसला सुनाया है।
जामनगर कोर्ट ने सुनाया फैसला:-
2015 का है मामला:-
यह पूरा मामला 2015 में शुरू हुआ। जब अशोकलाल और राजकुमार संतोषी के बीच में दोस्ती थी। उस दौरान राजकुमार संतोषी को अपनी फिल्म के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी। तब मदद करने के लिए अशोकलाल ने उन्हें 1 करोड़ रूपए उधार के तौर पर दि थे। इस कर्ज को चुकाने के लिए राजकुमार संतोषी ने 10 लाख के 10 बैंक चेक दिए थे जो 2016 में बाउंस हो गए। इसके बाद अशोकलाल ने कई बार राजकुमार संतोषी से संपर्क करने की कोशिश की लेकर उनकी सभी कोशिश नाकाम रही।
कुछ समय बाद उन्होंने जामनगर कोर्ट में राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक 18 सुनवाई हो चुकी है। जिसमें संतोषी एक बार भी कोर्ट नहीं पहुंचे। शुरूआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर चेक बाउंस के लिए पीड़ित को 15 हजार रूपए देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने राजकुमार संतोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 2 साल की सजा और 2 करोड़ रूपए अशोकलाल को चुकाने फैसला सुनाया है। बॉलीवुड को दी कई सुपरहिट फिल्में:-
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसमें घायल,घातक,खाकी, अजब प्रेम की गजब कहानी,दामिनी जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने पुकार, लज्जा,दिल है तुम्हारा जैसी फिल्मों की पटकथा भी लिखी है। हाल ही में वह अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में थे। यह भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar Died: फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।BIGGG NEWS… AAMIR KHAN - SUNNY DEOL - RAJKUMAR SANTOSHI COLLABORATE FOR ‘LAHORE, 1947’… #SunnyDeol and director #RajkumarSantoshi reunite for a film produced by #AamirKhan… Titled #Lahore1947. pic.twitter.com/58FSVUcGFH
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2023
Next Story



