Rajkummar Rao : राजकुमार राव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला ?

srkauthor
Published on: 30 July 2025 6:11 PM IST
Rajkummar Rao : राजकुमार राव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है पूरा मामला ?
X
  • अभिनेता राजकुमार राव को कोर्ट ने जमानत दी (Rajkummar Rao)
  • वर्ष 2017 में आई फिल्म 'बहन होगी तेरी' मामले में मिली बेल
  • अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
  • अभिनेता ने जालंधर कोर्ट में किया था आत्म समर्पण

Entertainment Desk : बॉलीवुड में कई करोड़ी फिल्में दे चुके एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को बड़ी राहत मिली है। राजकुमार राव को वर्ष 2017 में आई उनकी फिल्म 'बहन होगी तेरी' (Behen Hogi Teri ) मामले में कोर्ट ने जमानत दी है। फिल्म के पोस्टर को लेकर पंजाब (Panjab) के जालंधर में काफ़ी हंगामा हुआ था। एक्टर राजकुमार राव पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। अभिनेता ने जालंधर कोर्ट (Jalandhar Court) में आत्म समर्पण किया था। जिसके बाद उन्हें बेल मिल गई है।

वर्ष 2017 में आई फिल्म 'बहन होगी तेरी' मामले में मिली बेल

बतां दे कि, 8 साल पहले यानि की वर्ष 2017 में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'बहन होगी तेरी' आई थी। इस फिल्म में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस श्रुति हसन (Shruti Hassan) भी थीं। इस फिल्म के पोस्टर में अभिनेता राजकुमार राव को भगवान शिव के वेश में युपी नंबर प्लेट वाली एक चांदी की मोटरसाइकिल पर सवार देखा गया था। पोस्टर में चाँदनी और रुद्राक्ष की माला जैसे कई प्रतीकात्मक धार्मिक तत्व भी दिखाई गए थे, जिसके कारण जालंधर में काफ़ी हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने इसे हिंदू धर्म का अपमान और हिंदू लोगों की भावनाओं के खिलाफ बताया था।

यह भी पढ़े :अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार की अपनी एक्स रवीना टंडन की बेटी राशा से हुई मुलाकात, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था और थानें में शिकायत भी दर्ज की गई थी। मुंबई में निर्देशक अजय के पन्नालाल और निर्माता टोनी डिसूजा को गिरफ्तार भी किया गया था। हालाकिं बाद में उनकी जमानत हो गई थी। यह मामला अभी भी चल रहा है। राजकुमार राव के वकील नें कोर्ट में जवाब जमा किए। जिसकें बाद उन्हें बेल मिल गई। राजकुमार राव ने कोर्ट में कहा कि वो कानून का सन्मान करते है। उनका उद्देश्य किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था। बतां दे की राजकुमार राव हाल ही में फिल्म 'मालिक' (Maalik) में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक गेंगस्टर का रोल किया है। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज हुई थी। हालाकिं यह फिल्म बोक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

यह भी पढ़े : करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलने के दौरान आया हार्ट अटैक
srkauthor

srkauthor

Next Story