Rajkumar Anand Resigns: केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

surya soni
Published on: 10 April 2024 5:46 PM IST
Rajkumar Anand Resigns: केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा
X
Rajkumar Anand Resigns: दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की मुसीबत बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी में टूट के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने अचानक इस्तीफा दे दिया। मंत्री राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand Resigns) के इस्तीफे को केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दे राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफे के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।
केजरीवाल को लगा तगड़ा झटका:
सीएम केजरीवाल लगातार मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं। पहले उन्हें ईडी ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मंगलवार को उनकी याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। ऐसे में अब उनकी सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे से मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। बता दें दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार से यह पहला इस्तीफा है।
पार्टी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप:
बता दें दिल्ली सरकार के मंत्री राजकमार आनंद ने बुधवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत की। राजकमार आनंद ने अपनी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। राजकमार आनंद इस्तीफा देने के बाद कहा कि ''जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से अस्तित्व में आई थी वह आज खुद इसमें डूब चुकी है।'' इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में दलितों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप भी लगाया।
आनंद के घर पड़ी थी ED की रेड:
बता दें दिल्ली सरकार के लिए शराब घोटाला बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली के सीएम सहित कई दिग्गज नेताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही कई आप पार्टी के बड़े नेता ईडी की रडार पर है। दिल्ली सरकार से इस्तीफा देने वाले मंत्री राजकुमार के घर पर भी कुछ ही समय पहले ईडी की रेड पड़ी थी। पिछले साल नवंबर के महीने में उनसे जुड़े कई परिसरों पर ED ने छापेमारी की थी। ये भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की 10वीं लिस्ट, किरण खेर-रीता बहुगुणा का टिकट कटा
surya soni

surya soni

Next Story