RAJE IN JHALAWAR : पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पौत्र ने जताया जनता का आभार

Chandramauli
Published on: 27 April 2024 3:32 PM IST
RAJE IN JHALAWAR : पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, पौत्र ने जताया जनता का आभार
X
RAJE IN JHALAWAR : झालावाड़। वोटिंग के बाद अब सभी राजनेता थकान मिटा रहे हैं और कार्यकर्ताओं से जीत हार के आंकड़ों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा झालावाड़ में भी देखने को मिला। यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनावी मैदान में थे। मतदान के बाद आज राजे भी रिलेक्स मूड में नजर आई। https://twitter.com/Rajasthanfirst_/status/1784164817877499930?t=uGFl0e_aCsymm_OPRFFi1g&s=19
कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
वसुंधरा राजे ने पृथ्वी विलास कोठी में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्रवाइज वोटिंग के आंकड़ों पर एक - एक कार्यकर्ता से चर्चा की। इस दौरान मिल रहे आंकड़ों से राजे काफी खुश नजर आई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेहनत के लिए बधाई भी दी और अभी का आभार भी जताया।
लोगों में सेल्फी का क्रेज
पूर्व मुख्यमंत्री राजे के साथ तस्वीर खिंचवाने को लेकर भी लोगों को खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों में राजे के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ भी नजर आई। राजे ने भी इस मौके पर किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ उन्होंने सेल्फी खिंचवाई।
यह भी पढ़ें :
Storm Damage : सवाई माधोपुर में तेज अंधड़ और बारिश का कहर , कई पेड़ और बिजली पोल जमींदोज, कई घंटे से बिजली गुल
महिलाओं ने किए उपहार भेंट
पूर्व मुख्यमंत्री राजे से मिलने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी समूह ने आई। एक समूह ने राजे को भगवान की मूर्ति भेंट की। कई महिलाओं ने लाख के चूड़े भी राजे को भेंट किए और शुभकामनाएं दी। राजे ने भी सभी को आत्मीयता से गले लगाया और उनके हालचाल जाने।
यह भी पढ़ें :
bride disappears before marriage : टोंक में निकाह से पहले दुल्हन हुई गायब, एक लड़के पर बहला फुसलाकर के जाने का आरोप, चार जने पुलिस हिरासत में
भावी पीढ़ी अब कार्यकर्ताओं के बीच
राजे अब अपनी अगली पीढ़ी को जनता के सामने ले कर आई हैं। आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान राजे के साथ पौत्र विनायक प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की और चुनावों में मेहनत के लिए सभी का आभार जताया।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story