Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए सीताराम अग्रवाल

surya soni
Published on: 10 April 2024 1:42 PM IST
Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए सीताराम अग्रवाल
X
Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। राजस्थान में भी पहले चरण में कई सीटों पर मतदान होगा। लेकिन कांग्रेस के लिए मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक-एक करके कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Politics) को बुधवार को भी एक बड़ा झटका लगा। बता दें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले सीताराम अग्रवाल भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को राजस्थान में इसका काफी फायदा मिल सकता है।
भाजपा में शामिल हुए सीताराम अग्रवाल:
सीताराम अग्रवाल जयपुर शहर में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते थे। उन्हें कांग्रेस ने विद्याधर सीट से विधानसभा का टिकट भी दिया था। लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विद्याधर नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से डिप्टी सीएम दीया कुमारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सीताराम अग्रवाल को बड़ी हार मिली थी। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष की संभाली थी जिम्मेदारी:
सीताराम अग्रवाल जयपुर शहर में अपनी एक ख़ास पहचान रखते है। सीताराम अग्रवाल राजस्थान के बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में भी शामिल है। कांग्रेस पार्टी के लिए उन्होंने काफी सालों तक बड़ी जिम्मेदारी निभाई। वो कांग्रेस में प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके है। उन्हें प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है। लेकिन अब उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। सीताराम अग्रवाल की अपने समाज पर काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
इससे पहले ये नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस का हाथ:
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा हैं। सीताराम अग्रवाल से पहले कई दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट काफी लंबी होती जा रही हैं। बीते कुछ महीनों में कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया, रिछपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा, जेपी चंदेलिया सहित कई बड़े नेता भाजपा के बेड़े में शामिल हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में और नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में महुआ चुनने वाली महिलाओं से मिलने पहुंचे कांग्रेस राहुल गांधी…
surya soni

surya soni

Next Story