Rajasthan Loksabha Chunav 2024: डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर हुआ बड़ा खेला, कांग्रेस ने दिया बाप पार्टी को समर्थन

surya soni
Published on: 8 April 2024 10:42 AM IST
Rajasthan Loksabha Chunav 2024: डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर हुआ बड़ा खेला, कांग्रेस ने दिया बाप पार्टी को समर्थन
X
Rajasthan Loksabha Chunav 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिहाज से 8 अप्रैल यानी आज का दिन कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान में आज कई जिलों में कई बड़ी जनसभा होने जा रही हैं। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होंगे। डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट (Rajasthan Loksabha Chunav 2024) पर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के महेंद्रजीत मालवीय सामने BAP (बाप) पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर दी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज कांग्रेस के प्रत्याशी अरविन्द डामोर अपना नामांकन वापस लेंगे।
बीजेपी ने महेंद्रजीत मालवीय पर खेला दांव:
आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता हुआ करते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं से उनकी नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। महेंद्रजीत मालवीय को आदिवासी क्षेत्र का बड़ा राजनेता माना जाता है। इस क्षेत्र में कांग्रेस के पास उनके कद का कोई दूसरा नेता नज़र नहीं आया। जिसके चलते हालात ये बन गए कि नामांकन के आखिरी दिन को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार को मैदान में उतारा। लेकिन अब कांग्रेस ने बाप पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत को समर्थन देने का एलान किया हैं।
बाप पार्टी के उम्मीदवार ने उड़ाई सभी की नींद:
डूंगरपुर-बांसवाड़ा क्षेत्र में क्षेत्रीय पार्टी BAP (बाप) ने जबरदस्त माहौल बना दिया। इस बार इस क्षेत्र में जनता ने भाजपा और कांग्रेस को अनदेखा करते हुए बाप पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर वोटिंग की थी। जिसका नतीजा था कि बाप पार्टी के कई उम्मीदवार विधानसभा पहुंचे। बाप पार्टी अब लोकसभा चुनाव में भी अपना दम दिखा रही है। बाप पार्टी के डूंगरपुर-बांसवाड़ा से उम्मीदवार राजकुमार रोत ने बुधवार को नामांकन पर्चा भरा। उनकी नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ देखकर हर कोई हैरान रह गया। राजकुमार रोत की नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भाजपा के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई है।
कांग्रेस और बाप के बीच हुआ गठबंधन..
डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस पार्टी आज अपने प्रत्याशी का नामांकन वापस लेगी। ऐसे में अब कांग्रेस के पास बाप पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस और बाप के बीच गठबंधन पर मंथन कई दिनों से चल रहा है। आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन तय हो जाएगा कि कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ेगी या फिर बाप पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देगी..? यह भी पढ़े: इंडिया गठबंधन का खजुराहो सीट पर नामांकन खारिज होने के बाद नया प्लान
surya soni

surya soni

Next Story