Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नामांकन प्रक्रिया आज शुरू, फिलहाल कई प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी

surya soni
Published on: 30 Oct 2023 9:24 AM IST
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नामांकन प्रक्रिया आज शुरू, फिलहाल कई प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी
X
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में नई सरकार चुनने के लिए चुनावी प्रक्रिया 30 अक्टूबर यानी आज से नॉमिनेशन के साथ शुरू हो जाएगी। अब अगले 25 दिनों तक कांग्रेस और भाजपा के साथ अन्य दल अपने प्रत्याशियों (Rajasthan Election 2023) को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। इस बार राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। जहां कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए पुरजोर लगा रही है। वहीं बीजेपी भी सत्ता वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

राजस्थान में नामांकन प्रक्रिया शुरू:

प्रदेश में आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। जबकि 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम जनता के सामने होगा। इस चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार (30 अक्टूबर) को नामांकन प्रक्रिया के साथ हो जाएगी। नामांकन के लिए सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए सात दिन का समय होगा। 200 विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद अगले तीन दिन तक प्रत्याशियों के पास नाम वापसी का समय रहेगा।

कांग्रेस-भाजपा में जल्द करेगी बाकी प्रत्याशियों का एलान:

बता दें इस बार भाजपा और कांग्रेस के लिए अपने ही मुसीबत बने हुए हैं। अभी तक दोनों ही पार्टी की तरफ से सभी प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया हैं। जहां भाजपा ने अब तक 124 सीटों पर दो लिस्ट में अपने उम्मीदवारों का एलान किया हैं। वहीं कांग्रेस में यह आंकड़ा अभी 100 को पार नहीं कर पाया हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो दोनों ही बड़े दलों को बाकी बची सीटों पर बगावत का भय सता रहा हैं। लेकिन अब नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के कारण दोनों ही दलों को अब जल्द से जल्द अपने प्रत्याशियों का एलान करना होगा।
राजस्थान में पिछड़ रही हैं कांग्रेस:
राजस्थान के साथ अन्य चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम का नाम शामिल हैं। टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में सबसे अधिक घमासान राजस्थान में नज़र आ रहा हैं। राजस्थान में कांग्रेस छोटी-छोटी लिस्ट में प्रत्याशियों के नाम को घोषित कर रही है। अभी तक दो लिस्ट जारी हुए हैं। जिसमें 100 नाम भी घोषित नहीं सके हैं। जबकि अन्य राज्यों में कांग्रेस भाजपा के मुकाबले जल्दी अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें – Kerala News : ईसाई प्रार्थना सभा में भीषण विस्फोट, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story