Mahendrajeet Singh Malviya: कांग्रेस को बड़ा झटका!, भाजपा में शामिल हो सकते हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय

surya soni
Published on: 16 Feb 2024 1:42 PM IST
Mahendrajeet Singh Malviya: कांग्रेस को बड़ा झटका!, भाजपा में शामिल हो सकते हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय
X
Mahendrajeet Singh Malviya: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी को लगातार बड़े झटके लग रहे है। हाल ही में महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। अब राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के आसार बने हुए है। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय (Mahendrajeet Singh Malviya) भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं के कई फैसलों से नाराज़ चल रहे है। ऐसे में अब उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है।
भाजपा में शामिल हो सकते हैं महेंद्रजीत सिंह मालवीय:
राजस्थान कांग्रेस में महेंद्रजीत सिंह मालवीय एक जाना पहचाना नाम है। वो पिछले कई दशकों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उनका राजनीतिक करियर NSUI से शुरू हुआ था। वो कई बार के विधायक और मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो कांग्रेस से सांसद रहने के साथ CWC के सदस्य भी हैं। फिलहाल वो बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। आदिवासी नेता के रूप में उनकी एक ख़ास पहचान हैं। राजस्थान के अलावा गुजरात में भी मालवीय का काफी प्रभाव देखने को मिलता हैं।
अपनी ही पार्टी से नाराज हैं मालवीय:
महेंद्रजीत सिंह मालवीय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। वो गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन पिछले काफी समय से वो अपनी ही पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। ऐसे में अब उन्होंने पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया हैं। बता दें कुछ ही समय पहले उनका प्रतिपक्ष नेता के रूप में नाम सामने आया था। लेकिन फिर कांग्रेस आलाकमान ने टीकाराम जुली के नाम पर सहमति बनाई। इसके बाद से महेंद्रजीत सिंह मालवीय पार्टी से काफी नाराज़ चल रहे थे।
कांग्रेस के लिए बड़ा झटका:
राजस्थान कांग्रेस में आदिवासी नेता के रूप में महेंद्रजीत सिंह मालवीय काफी पहचान रखते थे। भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में उनका काफी प्रभाव हैं। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। यह भी पढ़े: #FarmerProtest2024: ‘किसानों को मत भड़काओ, नहीं तो संभालना मुश्किल होगा…’, किसान नेता की सरकार को चेतावनी…
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story