Rajasthan: 'पंजा मत दिखाइए...इसने देश गंजा कर दिया' क्या बोले राजस्थान के CM भजनलाल ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 19 April 2025 7:40 PM IST
Rajasthan: पंजा मत दिखाइए...इसने देश गंजा कर दिया क्या बोले राजस्थान के CM भजनलाल ?
X
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। CM भजनलाल राजस्थान में शेखावाटी इलाके का दौरा कर रहे थे। (Rajasthan CM Bhajanlal Sharma) इस दौरान एक कार्यक्रम में लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया तो CM ने ऐसी चुटकी ली कि लोगों की हंसी छूट पड़ी। वहीं इस चुटकी के जरिए CM भजनलाल ने कांग्रेस पर तीखा तंज भी कसा। CM भजनलाल शर्मा ने क्या कहा? पढ़िए...

'मेरे पास आलू से सोना बनाने की मशीन नहीं'

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी इलाके के श्रीमाधोपुर, खंडेला और दांतारामगढ़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को यमुना जल समझौते के बारे में जानकारी दी और बताया कि इससे इलाके की सूरत बदल जाएगी। CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की आलू से सोना बनाने की मशीन तो मेरे पास नहीं है। मगर शेखावाटी के लोगों को जब यमुना जल समझौते के तहत यमुना का पानी मिलेगा तो किसानों के खेतों से फसल रुपी सोना जरुर निकलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना का पानी लाने के लिए काम शुरु हो चुका है।
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma

यमुना जल को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

CM भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष यमुना जल समझौता रद्द करना चाहता था। उन्होंने घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र किया था। जबकि हमने चुनाव के दौरान वादा किया था कि यमुना का पानी शेखावाटी तक लेकर आएंगे। हालांकि बीच में हरियाणा चुनाव आ गए, जिसकी वजह से कुछ देरी हुई। मगर चुनाव होते ही हमने टास्क फोर्स का गठन किया। अब शेखावाटी तक यमुना का पानी लाने के लिए DPR पर तेजी से काम हो रहा है।

'पंजा मत दिखाइए, इसने देश गंजा किया'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से दोनों हाथ उठाकर भारत माता की जय बोलने को कहा। इस दौरान कुछ लोग हाथ ऊपर कर पंजा दिखाकर जयकारा लगाने लगे, तभी CM भजनलाल ने चुटकी ली। भजनलाल शर्मा ने लोगों से कहा कि पंजा मत दिखाइए, इस पंजे ने देश को गंजा कर दिया। इसके बाध उन्होंने लोगों से कहा मुष्टिका बांधो और भारत माता की जय बोलिए। CM की इस चुटकी और कांग्रेस पर तंज के बाद लोगों के चेहरे खिलखिला उठे।
यह भी पढ़ें: Congress: दो महीने में 76 हमले, 23 हिंदुओं की मौत...! PM मोदी पर क्यों बरसे मल्लिकार्जुन खड्गे?
यह भी पढ़ें: Delhi: हमें लगा भूकम्प आया है, फिर....! मुस्तफाबाद में 11 लोगों की मौत वाले हादसे की आंखों देखी
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story