Rajasthan BJP: उम्मीदवारों की दूसरी सूची से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक!, ये नेता होंगे शामिल

surya soni
Published on: 17 Oct 2023 9:08 AM IST
Rajasthan BJP: उम्मीदवारों की दूसरी सूची से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाई बैठक!, ये नेता होंगे शामिल
X
Rajasthan BJP: राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब करीब एक महीने का समय शेष रह गया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामों के एलान के लिए रणनीति (Rajasthan BJP) बना रही है। कुछ ही रोज पहले भाजपा ने अपने 41 प्रत्याशियों के नाम की एक सूची जारी की थी। उसके बाद भाजपा में अंतर्कलह और वसुंधरा गुट के नेताओं की नाराज़गी देखने को मिली थी। अब दूसरी लिस्ट भी भाजपा एक-दो दिन में जारी कर देगी। लेकिन इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक बुलाई है।
Rajasthan BJP

उम्मीदवारों को लेकर होगा मंथन:

बता दें पहले सूची में कई ऐसे नेताओं के टिकट काट दिए गए थे। जो पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र में काफी एक्टिव नज़र आए। कई जगह अब भाजपा की टिकट की उम्मीद लगाए बैठे निर्दलीय मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा अब दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले दिल्ली में मंथन करेगी। और नाराज़ नेताओं को मनाने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। बता दें इससे पहले सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के एक दिन के दौरे पर थे।
Rajasthan BJP

सीएम राजे को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी:

बता दें राजस्थान में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन आज दिल्ली में होने वाली इस बैठक में पूर्व सीएम राजे भी शामिल रहेगी। बताया जा रहा है कि राजस्थान चुनाव में वसुंधरा राजे सिंधिया की भूमिका को लेकर पार्टी आलाकमान जल्द ही कोई फैसला भी कर सकती है। ये नेता रहेंगे बैठक में शामिल: बता दें जेपी नड्डा के आवास पर मंगलवार होने वाली इस अहम बैठक में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित राजस्थान भाजपा कोर ग्रुप में शामिल अन्य नेता भी मौजूद रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, देखें सिर्फ एक क्लिक पर..
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
surya soni

surya soni

Next Story