अमेरिका में राहुल गांधी की सिखों पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, BJP ने कहा -'1984 को याद करो?'

Shiwani Singh
Published on: 10 Sept 2024 4:23 PM IST
अमेरिका में राहुल गांधी की सिखों पर टिप्पणी को लेकर मचा बवाल, BJP ने कहा -1984 को याद करो?
X
Rahul Gandhi Remarks on Sikh: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर टिप्पणी कर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया। वर्जीनिया के हेर्नडन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख को पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी। क्या एक सिख को कड़ा पहनने या गुरुद्वारे जाने की अनुमति होगी। यही लड़ाई है और यह सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।'
BJP का राहुल पर हमला
राहुल गांधी की सिखों पर की गई टिप्पणियों की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने तीखी आलोचना की है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, '1984 में, दिल्ली में 3,000 सिखों का नरसंहार हुआ, उनकी पगड़ी उतार ली गई, उनके बाल काट दिए गए और उनके दाढ़ी छिन ली गई। वह यह नहीं बताते कि यह सब तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी।' उन्होंने गांधी पर कांग्रेस पार्टी के सिख समुदाय के साथ के इतिहास को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। सिंह ने राहुल गांधी को भारतीय धरती पर अपने बयान दोहराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मैं उनके खिलाफ केस दर्ज कराऊंगा और उन्हें अदालत में ले जाऊंगा। हरदीप सिंह पुरी ने की आलोचना केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका में सिख समुदाय पर राहुल गांधी की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। पुरी ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले छह दशकों से गर्व के साथ पगड़ी पहन रहे हैं और उससे भी लंबे समय से कड़ा पहन रहे हैं। पुरी ने कहा, 'मैं सिर्फ एक गर्वित सिख नहीं हूं, बल्कि मुझे इस बात पर भी गर्व है कि इस सरकार ने सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं।' उन्होंने कहा कि सिखों ने कभी भी इतना सुरक्षित और सम्मानित महसूस नहीं किया जितना कि वर्तमान सरकार के तहत। इसके विपरीत पुरी ने राहुल गांधी के परिवार के शासन काल के दौरान असुरक्षा की अवधि की ओर इशारा किया, विशेष रूप से कांग्रेस शासन के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए। पुरी ने कहा, '1984 में सिखों के खिलाफ एक कार्यक्रम चलाया गया। 3,000 सिखों की हत्या कर दी गई। कांग्रेस शासन के दौरान सिखों पर दंगे हुए। कांग्रेस शासन के तहत सिखों ने अत्याचार का सामना किया। उन्हें उनके घरों से बाहर खींचा गया। उनके गले में टायर डाले गए और उन्हें जीवित जलाया गया। पुरी ने कांग्रेस नेता पर 'खतरनाक नैरेटिव' फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी उन लोगों से घिरे हुए हैं जो हानिकारक विचार रखते हैं और यह एक अधिक नापाक एजेंडा का हिस्सा है।
गिरिराज सिंह का हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कांग्रेस लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रही है। सिखों के नरसंहार की जिम्मेदार है। अब वो हमें उपदेश देने की कोशिश कर रही है। ये भी पढ़ेंः 'अब 56 इंच का सीना इतिहास बन गया है'...अमेरिका में दूरे दिन राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर हमला
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story