Rahul Gandhi: 'मोदीजी ने दिया अमेरिकी टैरिफ का करारा जवाब...' कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान

Vivek Chaturvedi
Published on: 7 April 2025 9:06 PM IST
Rahul Gandhi: मोदीजी ने दिया अमेरिकी टैरिफ का करारा जवाब... कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान
X
Rahul Gandhi On PM Modi: देश में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। (Rahul Gandhi On PM Modi) राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का करारा जवाब दिया है। US टैरिफ वॉर के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने और घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी ने क्या कहा? जानते हैं...

राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने पर PM नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भी टिप्पणी की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आखिर मोदी जी ने अमेरिकी टैरिफ का करारा जवाब दिया है। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स और गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया है। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए पोस्ट में लिखा कि महंगाई से त्रस्त जनता को सरकारी लूट का एक और तोहफा पकड़ा दिया।

US टैरिफ से थर्रा उठा ग्लोबल मार्केट !

US टैरिफ के ऐलान के असर से ग्लोबल मार्केट थर्रा उठा है, तो इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 2,226.79 अंकों की गिरावट आ गई। BSE सेंसेक्स 2,226.79 अंकों की गिरावट के साथ 73,137.90 पर बंद हुआ। इंडेक्स 3,939.68 अंकों या 5.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,425.01 पर बंद हुआ। यह गिरावट लगातार तीसरे दिन जारी रही। Rahul Gandhi On PM Modi

सच्चाई को स्वीकार करना होगा-राहुल

अमेरिकी टैरिफ वॉर के बाद ग्लोबल मार्केट का हाल खराब है। मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत को इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा कि उसके पास उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राहुल गांधी का कहना है कि ट्रम्प ने भ्रम का पर्दाफाश कर दिया है। अब वास्तविकता सामने आ रही है, प्रधानमंत्री मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे। यह भी पढ़ें: Vania Agarwal: वानिया अग्रवाल की दुनिया में क्यों हो रही चर्चा ? सत्या नडेला से क्यों भिड़ गई भारतीय मूल की इंजीनियर ? यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल पर मोदी सरकार को मिला पाकिस्तानी एक्सपर्ट का साथ, ‘वक्फ माफिया’ पर कह दी यह बात
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story