'सालों की मेहनत एक झटके में बर्बाद' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की क्या मांग?

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 May 2025 11:31 PM IST
सालों की मेहनत एक झटके में बर्बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार से की क्या मांग?
X
Rahul Gandhi On Jammu Kashmir: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों का दौरा किया। (Rahul Gandhi On Jammu Kashmir) जहां सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। जम्मू कश्मीर दौरे के बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार से गोलीबारी प्रभावित इलाकों के लिए राहत पैकेज की मांग की है।

राहुल गांधी का मोदी सरकार को पत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सहित अन्य इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज देने की मांग की है। राहुल गांधी ने पत्र में उल्लेख किया कि उन्होंने हाल ही पुंछ का दौरा किया था। जहां पाकिस्तान गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग से आम इलाकों में नुकसान पहुंचा है।
Rahul Gandhi On Jammu Kashmir

सीमावर्ती क्षेत्रों को राहत पैकेज की मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लिखे पत्र में बताया कि जम्मू कश्मीर के इन इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की वजह से सैकड़ों घर, दुकानें, स्कूल और धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी सालों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई। राहुल गांधी ने लिखा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे गहरे संकट से गुजर रहे हैं तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें।

राहुल गांधी ने किया था प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी से प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात की। राहुल गांधी ने गोलीबारी से प्रभावित गुरुद्वारा सिंह सभा, गीता भवन और मदरसा जिया-उल-उलूम का भी दौरा किया था। अब राहुल गांधी ने मोदी सरकार को पत्र लिखकर पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए पुनर्वास पैकेज देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: सीमा पर गोलीबारी, जंग जैसे हालात... पाकिस्तान पर किसने किया हमला?
यह भी पढ़ें: जयराम रमेश ने क्या कह दिया? पूनावाला ने विशेषाधिकार समिति से की कार्रवाई की मांग
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story