Rahul Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई, इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

Amit
By Amit
Published on: 19 Jun 2025 12:34 PM IST
Rahul Gandhi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई, इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
X
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (19 जून को) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को विशेष बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कई कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi Birthday) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं किसने किस अंदाज में कांग्रेस नेता को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने खास अंदाज में दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन (PM Modi wishes Rahul Gandhi) की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, "लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन  की बधाई। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें।"
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी बधाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया X पर लिखा, "राहुल गांधी को जन्मदिन (Congress Leader Rahul Gandhi)  की हार्दिक शुभकामनाएं। जो चीज आपको अलग करती है वह संविधान के मूल्यों के प्रति आपका अप्रतिम समर्पण और उन लाखों लोगों की खातिर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपका गहरा लगाव है जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती हैं। आपके कार्य कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को लगातार दर्शाते हैं। आप सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और वंचितों का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखे हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।"
अखिलेश यादव ने दी राहुल गांधी को शुभकामनाएं समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं (Akhilesh Yadav on Rahul Gandhi) दीं हैं। उन्होंने X पर लिखा है, "राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व सौहार्दपूर्ण, समावेशी, समायोजन कारी समग्र सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए शुभकामनाएं।"
ये भी पढ़ें: Weather Update: देश के इन 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 22 जून तक के लिए अलर्ट जारी, कई शहर जलमग्न ये भी पढ़ें: अब 3000 में मिलेगा एक साल का Fastag रिचार्ज, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान..जानें किसे मिलेगा फायदा?
Amit

Amit

Next Story