राफेल से क्यों खौफ में है PAK? पाकिस्तानी जनरल की जुबां लड़खड़ाई, गूगल पर तबाही की ताकत खंगाल रहे लोग!

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में राफेल की तैनाती से पाकिस्तान में हड़कंप, PAF के लिए राफेल बना नया सिरदर्द।

Rohit Agrawal
Published on: 1 May 2025 6:24 PM IST
राफेल से क्यों खौफ में है PAK? पाकिस्तानी जनरल की जुबां लड़खड़ाई, गूगल पर तबाही की ताकत खंगाल रहे लोग!
X
2 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने 26 पर्यटकों की जान ले ली। भारत ने लश्कर-ए-तैयबा की प्रॉक्सी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ को जिम्मेदार ठहराया। भारत ने जवाब में सिंधु जल संधि रद्द की, हवाई क्षेत्र बंद किया और अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा। भारतीय वायुसेना के राफेल जेट्स ने अभ्यास तेज किया, जिससे पाकिस्तान में खौफ फैल गया है। फ्रांसीसी तकनीक से लैस राफेल अब पाकिस्तानी मीडिया और जनता की जुबान पर है। भारतीय वायुसेना के इस घातक लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान में ऐसा खौफ पैदा किया है कि पाकिस्तानी गूगल पर "राफेल की ताकत" और "भारत-पाक युद्ध" जैसे सवालों की बाढ़ ला दी है। आइए जानते हैं क्यों यह फ्रांसीसी तकनीक से लैस विमान पाकिस्तान के लिए इतना बड़ा सिरदर्द बन गया है।

पाकिस्तानी मीडिया का दहशत भरा प्रचार

पाकिस्तानी मीडिया ने हाल ही में सनसनीखेज दावा किया कि भारत के चार राफेल विमानों ने नियंत्रण रेखा (LOC) पार कर कश्मीर में रातभर गश्त की। पीटीवी और रेडियो पाकिस्तान ने दावा किया कि पाक वायुसेना ने इनका पीछा किया, हालांकि भारत ने इन दावों को 'मनगढंत' बताया। यह घटना पाकिस्तान में राफेल को लेकर बढ़ते डर को दर्शाती है।

राफेल-एम डील बना पाक के लिए नया खतरा

28 अप्रैल 2025 को भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल-एम विमानों की 63,000 करोड़ रुपये की डील ने पाकिस्तान की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। ये विमान INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य विमानवाहक पोतों पर तैनात होंगे। 1971 के युद्ध में कराची बंदरगाह को तबाह करने वाली भारतीय नौसेना अब और भी घातक हो गई है।

राफेल की ताकत: क्यों घबरा रहा पाकिस्तान?

पाकिस्तानी जनता “भारत के पास कितने राफेल” और “राफेल बनाम JF-17” सर्च कर रही है। राफेल का 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल डिजाइन, मेट्योर मिसाइल (300 किमी), SCALP क्रूज मिसाइल, AESA रडार और स्पेक्ट्रा स्टील्थ सिस्टम इसे PAF के JF-17 (1910 किमी/घंटा) और F-16 से कहीं आगे रखता है। वहीं इसकी गति (2202 किमी/घंटा) और 3700 किमी रेंज इसे घातक बनाती है।

पाकिस्तान की कमजोरियां

पाकिस्तान का राफेल से डर उसकी कमजोरियों को उजागर करता है। भारत के 36 राफेल, सुखोई-30 MKI और S-400 के सामने PAF के JF-17 और पुराने F-16 कमजोर पड़ते हैं। 24% मुद्रास्फीति और खाद्य संकट ने आर्थिक तंगी बढ़ाई, जो युद्ध को असंभव बनाता है। कूटनीतिक मोर्चे पर चीन को छोड़कर सऊदी, अमेरिका, ईरान जैसे देश तटस्थ हैं। पहलगाम हमले ने पाकिस्तान की आतंक प्रायोजक छवि को और बिगाड़ दिया।
यह भी पढ़ें:
जमीन से लेकर पानी और अब हवा में भी वार… पहलगाम अटैक के बाद भारत के पाक पर 9 ज़बरदस्त प्रहार! India-Pak तनाव के बीच आधी रात हुई खास बातचीत, फोन लाइन पर थे जयशंकर और शहबाज... आखिर किसने बढ़ाया पहला कदम?
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story