रचेल गुप्ता ने टॉक्सिक माहौल की वजह से लौटाया 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का खिताब, ऑर्गेनाइजेशन ने बताया अलग पक्ष

हाल ही में, रचेल गुप्ता ने 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का खिताब लौटा दिया है, जिसके लिए उन्होंने टॉक्सिक माहौल को जिम्मेदार ठहराया है।

Pooja
Published on: 29 May 2025 1:55 PM IST
रचेल गुप्ता ने टॉक्सिक माहौल की वजह से लौटाया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का खिताब, ऑर्गेनाइजेशन ने बताया अलग पक्ष
X
'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का खिताब पंजाब के जालंधर की रचेल गुप्ता ने जीता था और इतिहास रच दिया था। थाईलैंड में आयोजित हुए इस ब्यूटी पेजेंट में 70 देशोंं ने हिस्सा लिया था, जिसमें 20 साल की रचेल ने बाजी मार ली थी। देश इस उपलब्धि पर बेहद खुश था, लेकिन सभी को चौंकाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर खिताब लौटाने का ऐलान कर दिया है। अब, आयोजकों ने बयान जारी कर कहा कि रचेल को ऑफिशियली 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ से बर्खास्त कर दिया गया है।

रचेल गुप्ता ने लौटाया 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का खिताब

इस खिताब को छोड़ने के बाद रचेल ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने टॉक्सिक माहौल और अधूरे वादों की वजह से यह कठिन फैसला लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ताज पहनाया जाना मेरी लाइफ के सबसे प्यारे सपनों में से एक था, लेकिन ताज पहनाए जाने के बाद कुछ महीनों में ही वादे टूट गए, बुरा व्यवहार हुआ और एक ऐसा टॉक्सिक माहौल रहा, जिसे मैं चुपचाप बर्दाश्त नहीं कर सकती।”
View this post on Instagram

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta) 

वीडियो जारी कर बताएंगी सच्चाई

रचेल गुप्ता ने अपनी पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि वह जल्द ही एक वीडियो शेयर कर अपनी पूरी कहानी बताएंगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी।'' ग्लोबली संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''अगर इस खबर ने आपको निराश किया है तो मैं माफी मांगती हूं। प्लीज समझें कि यह कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन यह मेरे लिए सही था।''
View this post on Instagram

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta) 

'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन' ने बताया अलग पक्ष

जहां रचेल ने टॉक्सिक माहौल को खिताब छोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया, वहीं 'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI) ऑर्गेनाइजेशन' ने अलग कहानी बताई है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजर ने अपने बयान में लिखा है, "मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन मिस रचेल गुप्ता के मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के खिताब को तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट करने की घोषणा करता है।'' उन्होंने अपने बयान में 30 दिनों के भीतर रचेल को 'MGI' हेड ऑफिस को क्राउन वापस करने के लिए कहा है। संगठन का कहना है कि रचेल अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में फेल रहीं। वह बाहरी प्रोजेक्ट्स में शामिल रहीं। इसके अलावा, उन्होंने ग्वाटेमाला के ऑफिशियल ट्रिप में शामिल होने से भी मना कर दिया था।

रचेल गुप्ता के बारे में

'मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024' की विनर रहीं रचेल गुप्ता की बात करें, तो वह पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2022 में 'मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड' का खिताब जीता था। वह एक मॉडल और एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। इंस्टा पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story