Pushpa 2 OTT Release : इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2, जाने पूरी डिटेल

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 (हिंदी) जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

Jyoti Patel
Published on: 30 Jan 2025 9:40 AM IST
Pushpa 2 OTT Release : इस ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2, जाने पूरी डिटेल
X
Pushpa 2 OTT Release :अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 (हिंदी) जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने हिंदी में पुष्पा 2 की रिलीज को लेकर अनाउंसमेंट की है। इससे पहले, नेटफ्लिक्स ने खुलासा किया था, कि यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ओटीटी पर रिलीज होगी। लेकिन हाल में आये नए अपडेट के अनुसार पुष्पा 2 हिंदी में भी रिलीज होगी। आइये जानतें हैं, पुष्पा 2 हिंदी का नेटफ्लिक्स पर रिलीज का समय ।

पुष्पा 2 हिंदी ओटीटी रिलीज टाइम

पुष्पा 2 (हिंदी) (pushpa 2) नेटफ्लिक्स (netflix) पर किस समय रिलीज होगी, हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने, "पुष्पा 2- रीलोडेड वर्शन को 23 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज के साथ नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में देख सकतें हैं। यह फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही हैं। यह 12.00 बजे रिलीज होगी । पुष्पा 2 (हिंदी) नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आप "सबटाइटल"  में जाकर फिल्म की भाषा बदल सकते हैं। ध्यान दें, आप फिल्म तभी देख पाएंगे जब आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान होगा।

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इसके अलावा फिल्म में जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, अनसूया भारद्वाज और राव रमेश भी नजर आये हैं। पुष्पा 2 का निर्देशन और लेखन सुकुमार ने किया है।नेटफ्लिक्स पर पुष्पा 2 की 23 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ रिलीज होगी। बता दें, यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस एक बड़ी हिट साबित हुई है, इस फिल्म ने तमाम बड़े-बड़े रिकार्ड्स तोड़ें हैं।

विवादों में फंसी थी फिल्म

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रहने के साथ-साथ विवादों में भी फस गई थी। इतना ही नहीं बात इतनी आगे बढ़ गई थी, कि इसके चलते फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हादसे के कारण अल्लू अर्जुन कि गिरफ्तारी कि गई थी। ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story