BJP नेता के घर धमाका, सुखबीर का तीखा हमला...भगवंत मान इस्तीफा दें, हालात बेकाबू!

Rajesh Singhal
Published on: 8 April 2025 12:41 PM IST
BJP नेता के घर धमाका, सुखबीर का तीखा हमला...भगवंत मान इस्तीफा दें, हालात बेकाबू!
X
BJP Leader House Explosion Punjab: पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्व मंत्री के घर पर हुए हमले के बाद सरकार और प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। (BJP Leader House Explosion Punjab) पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोटक फेंके जाने के मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर बादल ने एक्स पोस्ट के जरिए इस घटना को गंभीर बताया है और गृह विभाग संभाल रहे भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है और उन्हें बतौर मुख्यमंत्री विफल बताया है।

सुखबीर बादल ने क्या लिखा?

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि पंजाब में अराजकता की सारी हदें पार हो गई हैं। पुलिस थानों, पूजा स्थलों पर हमले और बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ने के बाद अब पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ है। उन्होंने लिखा कि इन सभी घटनाओं से यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

कौन हैं मनोरंजन कालिया?

मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। पुलिस ने बताया कि जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास कालिया के आवास पर रात करीब 1 बजे तेज आवाज सुनी गई। पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है

क्या है पूरा मामला?

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर रात करीब 1 बजे ग्रेनेड हमला हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। धमाके के बाद कालिया आनन-फानन में घर से बाहर निकले। धमाके से घर को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज धमाके से कार के साथ घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। इतना ही नहीं जमीन पर गड्ढा भी बन गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ई-रिक्शा में सवार होकर आए थे। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। इससे पहले पटियाला के बादशाहपुर थाने में 1 अप्रैल को सुबह 2 बजे जोरदार धमाका हुआ था।

पंजाब जल रहा है...

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए धमाके के मामले में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू (Ravneet Bittu) मंगलवार सुबह कालिया के घर पहुंचे हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री से बातचीत की और उसके बाद मीडिया से कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों के तबादले बार-बार किए जा रहे हैं खुफिया विभाग के एडीजीपी का तबादला भी एक दिन पहले किया गया है ऐसे में यह अधिकारी पंजाब में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी कैसे रखेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा आग में झोंकने की तैयारी हो रही है। पंजाब जल रहा है और इसे बचाने की जरूरत है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब को वह लोग चला रहे हैं जो दिल्ली में फेल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: गिरफ्तार करवा लो मुझे!’ TMC सांसदों की भिड़ंत में छलका गुस्सा, व्हॉट्सएप चैट ने बढ़ाया सियासी तापमान
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story