पंजाब में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर सीएम मान का दो-टूक संदेश

Sunil Sharma
Published on: 23 May 2025 4:58 PM IST
पंजाब में AAP विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर सीएम मान का दो-टूक संदेश
X
पंजाब की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल सीट से मौजूदा विधायक हैं और भगवंत मान सरकार में एक प्रमुख चेहरा माने जाते रहे हैं।

ये है पूरा मामला?

सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने जालंधर नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी नोटिस जारी करवाए, ताकि आम नागरिकों से अवैध वसूली की जा सके। विजिलेंस ने इस सिलसिले में उनके जालंधर स्थित घर पर छापा मारा और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।

सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान, "भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं"

रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ शब्दों में कहा, "हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है – भ्रष्टाचार चाहे किसी ने भी किया हो, उसे माफ नहीं किया जाएगा। अपना हो या पराया, कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।" उनके इस बयान को राजनीतिक दृढ़ता और ईमानदार शासन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। Punjab CM Bhagwant Mann

AAP ने कहा, "कानून सबसे ऊपर"

आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का हिस्सा बताया। X (पूर्व में ट्विटर) पर पार्टी ने लिखा, “विधायक रमन अरोड़ा पर विजिलेंस की सर्जिकल स्ट्राइक! भ्रष्टाचार चाहे अपनी पार्टी में भी क्यों न हो, कानून सब पर बराबर लागू होता है। यही है असली पारदर्शिता और जवाबदेही।”

कौन हैं रमन अरोड़ा?

54 वर्षीय रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल से विधायक हैं और AAP के शुरुआती समर्थकों में शामिल रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा भी हटा ली थी, जिससे वे खासे नाराज़ थे। उनके पास पहले 14 गनमैन की सुरक्षा थी, जो अब पूरी तरह हटा ली गई है। यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर दर्ज हुई FIR, सरकारी पैसे के दुरुपयोग का लगा आरोप Mann Ki Baat: 8 साल में कैसे बचाया 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी ? मन की बात में PM ने बताई सफलता की कहानी PM Narendra Modi: हमारे पास समय सीमित और लक्ष्य हैं बड़े, किस बारे में बोले पीएम मोदी?
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story