Pulkit Samrat And Kriti Welcome: इस तरह किया कृति खरबंदा का ससुराल में ग्रैंड वेलकम, कपल ने जमकर किया डांस

Anjali Soni
Published on: 17 March 2024 7:09 PM IST
Pulkit Samrat And Kriti Welcome: इस तरह किया कृति खरबंदा का ससुराल में ग्रैंड वेलकम, कपल ने जमकर किया डांस
X
Pulkit Samrat And Kriti Welcome: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी कल शादी कर ली है। जिसके बाद शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। अब कपल ने हाल ही में अपने ग्रैंड वेलकम की फोटो और वीडियो भी शेयर की है। दोनों ने काफी शाही अंदाज में शादी की है, कृति खरबंदा का ढोल नगाड़ों के साथ ग्रैंड वेलकम किया गया है। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ऐसे किया कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट ने डांस
शादी की कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, सभी फोटो और वीडियो में कपल कृति-पुलकित अपने परिवार के साथ मस्ती और डांस करते देखा जा सकता है। अब कृति खरबंदा का दिल्ली में ससुराल में स्वागत किया गया है। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लावर प्रिंट साड़ी, डीप नेक ब्लाउज, हाथों में चूड़ा, मैचिंग जूलरी के साथ मांग में सिंदूर लगाया है। वही पति की बात करें तो पुलकित ने वाइट धोती कुर्ता पहना है। सोशल मीडिया पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घर के अंदर एंट्री ले रहे हैं और उस समय कपल ढोल पर डांस कर रहे हैं।
ये थी पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की लव स्टोरी
बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने हरियाणा के मानेसर में अरावली पहाड़ियों के बीच शादी की है इन्होने आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में सात फेरे लिए। दोनों कपल की लव स्टोरी की बात करें तो ये फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर पहली बार मिले और वहीं से ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है, पुलकित सम्राट की ये पहली नहीं दूसरी शादी है। साल 2015 में ही इनकी शादी टूट गई है।
यह भी पढ़े: Elvish Yadav Arrested: नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर Elvish Yadav को किया गिरफ्तार, स्नेक विनेम की सप्लाई का लगा आरोप
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story