Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda: इतने दिन चलेंगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के फंक्शन, ये सितारें भी होंगे शामिल

Anjali Soni
Published on: 13 March 2024 1:50 PM IST
Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda: इतने दिन चलेंगे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के फंक्शन, ये सितारें भी होंगे शामिल
X
Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda: 'फुकरे' से पहचान बनाने वाले एक्टर पुलकित सम्राट अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, शादी की तैयारियों होना शुरू हो गई है। बता दें कि एक्टर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों का रिलेशनशिप काफी लम्बे समय से चल रहा है, और अब य रिश्ते शादी में बदलने वाला है। अब वेडिंग फंक्शन से जुड़ी सभी खबर सामने आ चुकी हैं, कपल का शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चलने वाला है।
ऐसा है वेडिंग फंक्शन का शेड्यूल
बता दें कि 13 मार्च को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी रस्म हैं। जो कि आज वह अपने होने वाले पति के नाम की मेहंदी रचाएंगी। जिसके दूसरे दिन 14 मार्च को कपल की हल्दी रस्म है। जिसके बाद रात के समय में कॉकटेल नाइट का प्रोग्राम है। जिसके बाद 15 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगें। कपल शादी करने के लिए हरियाणा के मानेसर पहुंच गए है जहां भव्य रिसॉर्ट में शादी करेंगे। जिसकीतैयारियां जोर-शोर शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
एक्टर पुलकित सम्राट काफी समय से कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। दोनों हमेशा एक साथ स्पॉट भी किए जाते हैं, कुछ समय में पहले कपल ने सगाई की थी जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट में कृति खरबंदा और पुलकित की फैमिली एक साथ देखने को मिली। फोटो में एक्ट्रेस अपनी रिंग दिखा रही थी। इस पोस्ट को एक्ट्रेस की बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह भी पढ़े: Ghagra Song: रिलीज़ हुआ फिल्म क्रू’ का ‘घागरा’ सॉन्ग, तब्बू, करीना और कृति ने किया धमाकेदार डांस OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story