प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई!, जानें कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू..?

Surya Soni
Updated on: 27 Jan 2026 4:24 PM IST
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई!, जानें कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू..?
X
Rehan Vadra Engagement: कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से 7 साल पहले दोस्ती हुई थी, जो अब रिश्ते में बदलने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाड्रा परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से सगाई की हैं। इसी बीच मंगलवार को गांधी परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है। कयास लगाया जा है हैं कि सवाई माधोपुर में सगाई का फंक्शन रखा जा सकता हैं।

फोटोग्राफी के शौकीन हैं रेहान-अवीवा

बता दें प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा राजनीति से दूर हैं। रेहान वाड्रा को फोटोग्राफी का बहुत शौक हैं। पिछले कई सालों से रेहान फोटोग्राफी करते हैं। रेहान एक टैलेंटेड फोटोग्राफर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्हें कैमरे के ज़रिए पलों, भावनाओं और प्रकृति की खूबसूरती को कैद करना बेहद पसंद है।। इसके साथ ही उनकी दोस्त अवीवा बेग को भी फोटोग्राफी से काफी लगाव हैं।

दिल्ली की रहने वाली हैं अवीवा बेग

रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया। रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है। अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। अवीवा बेग ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताया है।

सवाई माधोपुर पहुंचा गांधी परिवार

रेहान वाड्रा और अवीवा की खबरों के बीच गांधी परिवार राजस्थान के सवाईमाधोपुर पहुंचा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा समेत परिवार के अन्य सवाई माधोपुर पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई का आयोजन किया जाना है। ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा को कहा जाता है राजस्थान का चेरापूंजी, जानिये क्यों... पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा को दी 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story