Priyanka Gandhi Roadshow: प्रियंका गांधी ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, कहा- 180 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी

surya soni
Published on: 17 April 2024 8:19 PM IST
Priyanka Gandhi Roadshow: प्रियंका गांधी ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, कहा- 180 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी
X
Priyanka Gandhi Roadshow: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को प्रचार थम गया। पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Roadshow0 का ये रोड शो करीब 2 किमी लंबा था। प्रियंका गांधी ने रोड शो के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक बार फिर EVM का मुद्दा उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि ''अगर चुनाव में EVM में धांधली नहीं हुई तो ये लोग (बीजेपी) 180 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।''
बीजेपी नहीं जीत सकती 180 सीटें: प्रियंका गांधी
बता दें सहारनपुर में रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में एक बार फिर EVM का मुद्दा उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा, “बीजेपी किस आधार पर कह रही है कि उनकी 400 सीटें आ रही हैं, कोई चुनाव से पहले कैसे ये बात कह सकता है कि उनको कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका मतलब तो ये हुआ उन्होंने पहले से ही कुछ EVM में गड़बड़ कर रखी है। मैं इतना कह सकती हूं अगर चुनाव में EVM में धांधली नहीं हुई तो ये लोग 180 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे।”
BJP बुरी तरह हारने वाली है: प्रियंका गांधी
बता दें प्रियंका गांधी के रोड शो में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में प्रियंका ने कई जगह सभा को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि '' BJP सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है, ये सत्ता के लिए सरकारें गिरा सकते हैं, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे।”
सहारनपुर में मुकाबल त्रिकोणीय:
बता दें पश्चिम यूपी की सबसे चर्चित सीट सहारनपुर पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नज़र आ रहा है। सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर राघव लखनपाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने इमरान मसूद को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं मुस्लिम बाहुल्य इस सीट पर बसपा ने माजिद अली को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। राजनीति के जानकारों के मुताबिक इमरान मसूद के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी का रोड शो काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ये भी पढ़ें: 102 सीटों पर वोटिंग का काउंटडाउन, थमा चुनावी शोर, यह पाबंदी भी !
surya soni

surya soni

Next Story