प्रियंका ने पिनाराई विजयन के जमात वाली टिप्पणी पर किया पलटवार, कहा-'लोगों को भटकाना नहीं चाहिए'

प्रियंका गांधी ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के जमात वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि चुनाव असल मुद्दे पर लड़ना चाहिए।

Shiwani Singh
Published on: 10 Nov 2024 11:08 PM IST
प्रियंका ने पिनाराई विजयन के जमात वाली टिप्पणी पर किया पलटवार, कहा-लोगों को भटकाना नहीं चाहिए
X
प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) वाड्रा ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (pinarayi vijayan)  के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से चुनावी मैदान में हैं। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव असली मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए और लोगों को भटकाना नहीं चाहिए।

'चुनाव उन मुद्दों पर लड़ना चाहिए जो लोगों को प्रभावित करें'

इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "राजनीतिक नेताओं को असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए, जैसे कि विकास। वायनाड के लिए उन्होंने क्या किया है? उन्हें उसी पर बात करनी चाहिए। चुनाव उन मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए जो लोगों को प्रभावित करते हैं, जैसे महंगाई, विकास, बेरोजगारी। हमें लोगों को भटकाना नहीं चाहिए।" priyanka gandhi

पिनाराई विजयन ने क्या कहा था?

प्रियंका को प्रत्याशी के रूप में उतारे जाने पर विजयन ने कहा था, "प्रियंका गांधी जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से वहां चुनाव लड़ रही हैं। तो कांग्रेस का असली रुख क्या है? हमारा देश जमात-ए-इस्लामी से अपरिचित नहीं है। क्या उस संगठन का विचारधारा लोकतांत्रिक मूल्यों से मेल खाती है?"
pinarayi vijayan
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विजयन ने पूछा , "क्या धर्मनिरपेक्षता के पक्ष में खड़े लोग सभी प्रकार के संप्रदायवाद का विरोध नहीं करना चाहिए?" उन्होंने सवाल किया था, "क्या कांग्रेस ऐसा कर सकती है? कांग्रेस और उनके सहयोगी, जिनमें मुस्लिम लीग भी शामिल है, जमात-ए-इस्लामी के साथ अपनी गठजोड़ बनाए रखने के लिए कुछ 'बलिदान' कर रहे हैं। क्या कांग्रेस जमात-ए-इस्लामी के वोटों को नकार सकती है?"

लोकसभा चुनाव में राहुल ने जीती थी वायनाड सीट

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली दोनों सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आएं तो राहुल ने दोनों सीट से जीत हासिल की। लेकिन उन्हें दोनों में से किसी एक सीट को ही चुनना था। जिसके बाद उन्होंने रायबरेली सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया। राहुल गांधी के इस फैसले के बाद वायनाड सीट खाली हो गई। अब इसी महीने नवंबर में वायनाड सीट पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने यहां से प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा है।
Bjp allegation against priyanka gandhi

वायनाड में जमकर प्रचार कर रही है प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वायनाड में जमकर प्रचार कर रही है। अपने प्रचार के पहले दिन उन्होंने वायनाड में एक रोड शो किया। यहां उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों के लिए भी उसी तरह लड़ेंगी जैसे वह सभी के लिए करती हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, "लोगों ने मुझे बहुत सारा प्यार और स्नेह दिया है। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं यहां प्रचार करके बहुत खुश हूं। मैंने ईसाई समुदाय के कई लोगों से मुलाकात की है। मैं उनकी मांगों के लिए भी लड़ूंगी, जैसे मैं सबके लिए लड़ रही हूं। मैं उनसे चर्चा करूंगी, ठीक से समझूंगी, और मैं उनका भी समर्थन करूंगी।"
priyanka gandhi

वायनाड में तीन-तरफा मुकाबला

बता दें कि वायनाड कांग्रेस का गढ़ है। अब यहां तीन-तरफा मुकाबला देखने को मिलेगा। बीजेपी ने यहां से प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को उतारा है। वहीं वाम गठबंधन के सत्येन मोकेरी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। ये भी पढ़ेंः विनेश ने वायनाड में किया प्रचार तो हरियाणा कांग्रेस चीफ ने लिखा पत्र, कहा- 'अपने मन से चुनाव प्रचार करने ना जाएं' बाबा सिद्धीकी को गोली मारने वाला शख्स गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story