Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा ने भाई की इंगेजमेंट से शेयर किया क्यूट वीडियो, भाभी ने पैर छूकर लिया देसी गर्ल का आशीर्वाद

Anjali Soni
Published on: 27 Aug 2024 4:06 PM IST
Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा ने भाई की इंगेजमेंट से शेयर किया क्यूट वीडियो, भाभी ने पैर छूकर लिया देसी गर्ल का आशीर्वाद
X
Priyanka Chopra Brother Wedding: प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना नाम बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना नाम बना लिया है। एक्ट्रेस निक जोनास से शादी के बाद विदेश में ही रहने लग गई हैं। परन्तु वह अक्सर भारत भी आया करती हैं, अब हाल में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई और वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुई हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
प्रियंका ने शेयर किया वीडियो
पिछले कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने रोके की तस्वीरें शेयर की थी। अब प्रियंका के भाई नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं, हाल ही में दोनों की इंगेजमेंट की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी भाई की इंगेजमेंट का वीडियो शेयर किया और उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक्ट्रेस के पैर छूकर लिया आशिर्वाद
वायरल वीडियो में प्रिंयका चोपड़ा अपने भाई और परिवार वालों संग बहुत एन्जॉय कर रही हैं। वायरल वीडियो में प्रियंका पहले अपने परिवार के साथ दिखाई  दे रही हैं। इसके बाद वह अपने भाई सिद्धार्थ और भाभी नीलम के साथ खास पल एन्जॉय कर रही हैं। भाई-भाभी को पैर छूकर प्रियंका से आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस जमकर झूमती-नाचती दिखाई दे रही हैं।
पूरे परिवार के साथ बेहद खुश नजर आई एक्ट्रेस
शादी में नीलम की प्रियंका उनकी मां मधु और पूरे परिवार से जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। शादी में परिणीति चोपड़ा कहीं नहीं दिखाई दीं, जिसे देख फैंस हैरान हो गए। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर परिणीति सिद्धार्थ की सगाई में शामिल क्यों नहीं हुईं। वीडियो देख यूजर्स कमाल का रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं।
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story