प्रिंस और युविका पर लगा रिश्वत का आरोप, प्रिंस ने किया आरोपों को खारिज

इसमें भाग लेने वाले एक कंटेस्टेंट ने प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।

Jyoti Patel
Published on: 16 Feb 2025 9:45 PM IST
प्रिंस और युविका पर लगा रिश्वत का आरोप, प्रिंस ने किया आरोपों को खारिज
X
Roadies Double Cross: रियलिटी शो ‘रोडीज़ डबल क्रॉस’ के लेटेस्ट एपिसोड के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है। इसमें भाग लेने वाले एक कंटेस्टेंट ने प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। कंटेस्टेंट ने दावा किया दोनों ने उन्हें शो में पार्टिसिपेशन (Roadies Double Cross) दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए लेते हैं। कंटेस्टेंट के इस आरोप के बाद माहौल बिल्कुल गरमा गया था। इस शो के होस्ट रणविजय सिंघा के साथ प्रिंस और युविका भी कंटेस्टेंट इस आरोप से हैरान रह गए थे।

आखिर क्यों भड़के प्रिंस नरुला..?

इस मामले पर प्रिंस नरुला जमकर गुस्सा हो गए थे। कंटेस्टेंट ने कहा कि किसी ने उन्हें बताया था कि पिछले साल का सिवेट, रोडी, प्रिंस की पत्नी युविका कॉन्टैक्ट बनाकर ही शो में आया था। इतना सुनते ही प्रिंस भड़क गए। उन्होंने कहा, “देखो मेरे तक बात होती है न, मैं कुछ नहीं बोलता, लेकिन अब तुमने मेरी पत्नी का नाम लिया है।” प्रिंस फिलहाल रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और एल्विश यादव के साथ टीवी रियलिटी शो में जज के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं रणविजय सिंह इस शो को होस्ट करते हैं।

रणविजय ने बताया अफवाह

रणविजय ने दयाली को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इस शो के नाम लोग धोखाधड़ी करते हैं। प्रिंस ने कंटेस्टेंट को तुरंत चुप होने के लिए भी कहा। उन्होंने शो के पिछले 5 साल से चलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि वह बिकाऊ नहीं है। रियलिटी टीवी स्टार और रोडीज के मेंटर प्रिंस नरूला कंट्रोवर्सी का शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें : Ranveer Allahbadia: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते रणवीर इलाहाबादिया से पुलिस का नहीं हो पा रहा संपर्क, घर पर लगा ताला
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story