Mann Ki Baat कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- अब तीन महीने नहीं होगा प्रोग्राम

Prashant Dixit
Published on: 25 Feb 2024 4:27 PM IST
Mann Ki Baat कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- अब तीन महीने नहीं होगा प्रोग्राम
X
लखनऊ (डिजिटल डेस्क) Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का 110वां एपिसोड महिला दिवस और नारी शक्ति को समर्पित रहा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भाषा को संरक्षित कर रहे लोगों का भी जिक्र किया। इनमें से एक नाम अरुणाचल प्रदेश के तिरप की शिक्षक बनवंग लोसू का था।
पीएम ने बनवंग लोसू का जिक्र किया
अरुणाचल प्रदेश के बनवंग लोसू का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा वह एक टीचर हैं। उन्होंने वांचो भाषा के प्रसार में अहम योगदान दिया है, यह भाषा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और असम के कुछ हिस्सों में बोली जाती है। उन्होंने एक भाषा विद्यालय बनवाने का भी काम किया है।
यह भी पढ़े: यूपी के कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मचा हड़कंप, कई लोगों की मौत
भारत की सुन्दरता व विविधता पर बात
उन्होंने वांचो भाषा की एक लिपि तैयार की है। वो अब आने वाली पीढ़ियों को वांचो भाषा सिखा रहे हैं। मुझे ये देखकर अच्छा लगता है कितने ही लोग निस्वार्थ भाव से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और इसे सजाने-संवारने के प्रयासों में जुटे हैं। भारत की सुन्दरता व विविधता हमारी संस्कृति के अलग-अलग रंगों में समाहित है।
चुनाव के बाद फिर से होगा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मन की बात का प्रसारण अगले तीन महीने नहीं होगा। इसके बाद आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की 111वीं कड़ी में वह नई ऊर्जा के साथ लोगों से मिलेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम ने मार्च के महीने में आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई है। यह भी पढ़े: पीएम मोदी गुजरात से 52,250 करोड़ की देंगे सौगात, देश के सबसे बड़े केबल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story