Kisan Andolan से सब्जियों की कीमतों में हो सकती बढ़ोत्तरी! आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार

Prashant Dixit
Published on: 13 Feb 2024 6:49 PM IST
Kisan Andolan से सब्जियों की कीमतों में हो सकती बढ़ोत्तरी! आम जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार
X
Kisan Andolan: किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के कारण सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों का दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए मुख्य मार्गों पर बाड़ेबंदी की गई है। जिससे दिल्ली आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसका असर सब्जियों और अन्य चीजों की सप्लाई पर पड़ेगा। जिस कारण से कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
लहसुन के दाम छू रहे आसमान
देश में पहले से लहसुन के दाम आग लगी हुई है। दिल्ली सहित एनसीआर में लहसुन 700 रुपए किलो तक हो गया है। अभी बहुत से लोग लहसुन का दाम सुनते ही वापस लौट रहे हैं। उनके मुह के शब्द कभी भी इतना महंगा लहसुन देखने को नहीं मिला। अभी बाजार में लहसुन दो तरीके का मौजूद है। एक हाईब्रिड है। दूसरा देशी है।
यह भी पढ़े: तेजस्वी यादव  को गुजरातियों पर टिप्पणी मामले में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया केस
बाजार में कम पहुच रही सब्जी
अभी नए लहसुन की कीमत 400 से 550 रुपए तक हैं। जबकि पुराने लहसुन की कीमत 500 से लेकर 700 रुपए तक है। गाजीपुर मंडी में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से सब्जियां बिकने के लिए आती हैं। लेकिन आने-जाने की परेशानी के कारण किराया भी बढ़ जाएगा। इसके अलावा सब्जी भी कम मात्रा में बाजार में पहुंचेगी।
किसानों आंदोलन का असर
यमुना एक्सप्रेसवे, कालिंदी कुंज बॉर्डर आदि के रास्ते से दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों से सब्जियां दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी, केशोपुर सब्जी मंडी और गाजीपुर की सब्जी मंडी में सब्जियां पहुंचती हैं। किसानों के आंदोलन का असर सब्जियों पर पड़ना तय है। इसकी भारी कीमत आम जनता को चुकानी पड़ सकती है। यह भी पढ़े: कांग्रेस छोड़ने के अलगे दिन बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story