Bharat Ratna 2024 से सम्मानित हुई देश की 5 हस्तियां, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में समारोह

Prashant Dixit
Published on: 30 March 2024 11:36 AM IST
Bharat Ratna 2024 से सम्मानित हुई देश की 5 हस्तियां, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में समारोह
X
Bharat Ratna Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इन सम्मानित हस्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम हैं। इन सम्मानित किए जाने वाले महान लोगो में सिर्फ बीजेपी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ही ज़िंदा हैं।
यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री ने परषोत्तम रूपाला के बयान पर सियासी हंगामा, जिसके बाद क्षत्रिय समाज से सभा में मांगी माफी
आडवाणी को घर पर सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन के परिवारजनों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा है। इन चारों लोग को मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) दिया गया है। जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर के सम्मान से नवाजेगी। यह भी पढ़े:
मुख्तार अंसारी कालीबाग कब्रिस्तान में हुआ सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ी भीड़
पीएम मोदी ने किया था ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरुआत में भारत रत्न (Bharat Ratna) पुरस्कार के लिए दाश की 5 प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम का ऐलान किया था। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान सर्वोच्च सेवा को देने के लिए दिया जाता है। यह सम्मान राजनीति, साहित्‍य, विज्ञान, कला आदि के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है। इससे सम्मानित विभूतियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा जाता है।
यह भी पढ़े: भारतीय नौसेना के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, पाकिस्तानियों नागरिकों सहित ईरानी जहाज को बचाया
इस सम्मान की 1954 में शुरूआत
भारत रत्न (Bharat Ratna) की शुरुआत 2 जनवरी 1954 को राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। यह सम्मान सबसे पहले स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था। तब से कई लोगों को अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान देने के लिए सम्मान दिया जा चुका है। यह सम्मान आखिरी बार साल 2019 में तीन लोग को दिया गया था।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story