Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष काल में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, जीवन में मिलेगा लाभ

Juhi Jha
Published on: 6 Feb 2024 6:17 PM IST
Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष काल में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, जीवन में मिलेगा लाभ
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pradosh Vrat 2024: कल यानी 7 फरवरी को इस माह का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रदोष काल में आने वाली त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है। हर माह में दो प्रदोष व्रत रखे जाते है। दिनों के हिसाब से हर प्रदोष व्रत का अलग महत्व होता है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। पवित्र मन से की गई पूजा साधकों को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति भी दे सकता है। अगर आप भी भगवान शिव को शीघ्र ही प्रसन्न करना चाहते है तो प्रदोष काल में पूजा के समय कुछ चीजों को अवश्य अर्पित करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है प्रदोष काल में पूजा के दौरान शिवलिंग पर कौनसी चीजें अर्पित करनी चाहिए।
शिवलिंग पर चढ़ाए केसर और इत्र
Pradosh Vrat 2024 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष के दिन पूजा के समय में केसर चढ़ाना चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर केसर अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि भोलेनाथ को इत्र भी काफी पसंद है। इससे जुड़ी मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर इत्र लगाने से मन के विचारों में शुद्धता आती है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।
दूध,दही और घी
Pradosh Vrat 2024 आपने कई बार देखा होगा कि भगवान शिव को दूध और दही से अभिषेक किया जात है। मान्यताओं के अनुसार भगवान​ शिव को दही , घी और दूध अत्यंत प्रिय है। प्रदोष काल में शिवलिंग पर इन्हें अर्पित कर आप जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति पा सकते है। इसके साथ ही आप दूध, दही और घी के साथ चंदन का उपयोग भी कर सकते है। ऐसा करने से जीवन में यश प्राप्त होता है।
शक्कर करें अर्पित
प्रदोष काल में पूजा के दौरान शिवलिंग पर शक्कर जरूर चढ़ाए। माना जाता है कि शिवलिंग पर शक्कर चढ़ाने से साधक की दरिद्रता दूर हो जाती है और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है।
प्रदोष काल में शिवलिंग पर इन चीजों को अवश्य चढ़ाए
Pradosh Vrat 2024 दूध,दही,घी, केसर, इत्र और शक्कर के अलावा प्रदोष काल में पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद,अक्षत, कुमकुम,गंगाजल,धतूरा और आक अवश्य चढ़ाए। ये सभी चीजें भगवान शिव की प्रिय मानी जाती है। इन चीजों को नियमानुसार अर्पित करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सफलता मिलती है।
जानें प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat Shubh muhurat)
Pradosh Vrat 2024 कल यानी 7 फरवरी, बुधवार को फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर में 02 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 8 फरवरी की सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान पूजा करने का शुभ समय 7 फरवरी की शाम 06 बजकर 05 से 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat Katha 2024: 7 फरवरी को रखा जाएगा बुध प्रदोष व्रत, जानें व्रत कथा और पूजा नियम
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story